NEW English Version

स्वच्छ, स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त अलीगढ़ की दिशा में अलीगढ़ नगर निगम ने बढ़ाया एक कदम

अलीगढ़ नगर निगम के 90 पार्षद वार्डो से रोज़ाना उत्पन्न होने वाले  कचरे और ए.टू.ज़ेड प्लांट में पड़े लगभग 10 लाख मैट्रिक टन कचरे के निस्तारण के लिए महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सतत प्रयासों की बदौलत एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में बड़ी राहत अलीगढ़वासियो को मिलने जा रही है। अलीगढ़ नगर निगम ने  कचरे के वैज्ञानिक तरीक़े से निस्तारण कराये जाने व पुराने कचरे (Legacy Waste) के निस्तारण हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कचरे के उत्पादन ठोस कचरे के बेहतर निस्तारण, पर्यावरणीय संतुलन और दुर्गंध से राहत देने की योजना को दृष्टिगत रखते हुए *शहर सीमा से बाहर 700 TPD (टन प्रति दिन) का प्लांट लगाने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आमंत्रित करने के लिए नई ई-निविदा जारी की है।

निश्चित रूप से नगर आयुक्त व महापौर का संयुक्त प्रयास  शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा और आने वाले भविष्य को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त वातावरण मिलने की संभावना भी प्रबल हो गयी है। इसके साथ-साथ मथुरा बाईपास स्थित ए टू ज़ेड प्लांट में पहाड़ जैसे लाखो टन कचरे का भी निस्तारण हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए

दिनांक 29.08.2025 में पात्र एजेंसी से ऑनलाइन आवेदन etender.up.nic.in पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। निविदा प्रपत्र शुल्क: ₹35,000 + 18% जीएसटी = ₹41,300, जिसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (NEFT/RTGS) से किया जाएगा।

Earnest Money Deposit (EMD): ₹58,00,000 (अठावन लाख रुपये मात्र), जो ऑनलाइन जमा किया जाना अनिवार्य होगा। अनुमानित लागत: ₹58.00 करोड़।

बिड सबमिशन प्रारम्भ तिथि: 29 अगस्त 2025, प्री-बिड प्रश्न भेजने की अंतिम तिथि: 06 सितम्बर 2025 (ईमेल – nnaligarhinfo@gmail.com), प्री-बिड बैठक की तिथि व स्थान: 08 सितम्बर 2025, अपराह्न 04:00 बजे, कक्ष संख्या 208, सेवा भवन, नगर निगम अलीगढ़, ऑनलाइन बिड जमा करने की अंतिम तिथि: 19 सितम्बर 2025, सायं 05:00 बजे तक, तकनीकी बिड खोलने की तिथि व समय: 20 सितम्बर 2025, दोपहर 12:30 बजे।

इसके साथ साथ वित्तीय बिड खोलने की तिथि एवं समय: तकनीकी रूप से सफ़ल पाए गए एजेंसीयो को अलग से सूचित किया जाएगा।

स्वच्छ, स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त अलीगढ़ की दिशा में अलीगढ़ नगर निगम ने बढ़ाया एक कदम

अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र को कचरे की दुर्गंध और कचरे से आजादी दिलाने की दिशा में यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है  इसके माध्यम से प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया जाएगा जिससे प्रदूषण कम होगा, शहर की साफ सफाई व्यवस्था मजबूत होगी तथा अलीगढ़ को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के अभियान को तेज़ गति मिलेगी। 

इस परियोजना के पूर्ण होने से अलीगढ़ शहर में वर्षों से एकत्रित कचरे के निस्तारण की समस्या का स्थायी समाधान होगा। साथ ही व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली लागू होने से शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण, बेहतर जनस्वास्थ्य और प्रदूषण मुक्त वातावरण भी मिलेगा।

उन्होंने  कहा नगर निगम पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ इसे सम्पन्न करेगा। निविदा से संबंधित किसी भी प्रकार के संशोधन या सूचना etender.up.nic.in पोर्टल पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा

स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ अभियान की दिशा में यह परियोजना अलीगढ़ नगर निगम का एक महत्वपूर्ण कदम है नगर आयुक्त जी के निर्देशन में इस परियोजना को नियम अनुसार प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत शुरू करना मेरी प्राथमिकताओं में से एक है नगर निगम अलीगढ़ का यह कदम स्वच्छ अलीगढ़–स्वस्थ अलीगढ़ के विज़न को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »