NEW English Version

एमवे के न्यूट्रिलाइट को मिली एनएफएसयू की मान्यता: सुरक्षित न्यूट्रिशन की दिशा में अहम् उपलब्धि

आज जब बाजार में उपलब्ध न्यूट्रिशन उत्पादों की सुरक्षा और प्रामाणिकता को लेकर उपभोक्ताओं की चिंताएँ तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे समय में स्वास्थ्य और भलाई का समर्थन करने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक एमवे इंडिया ने घोषणा की है कि उसके प्रमुख ब्रांड न्यूट्रिलाइट के पाँच उत्पादों को राष्ट्रीय फॉरेंसिक साइंसेज़ यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू)- न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट टेस्टिंग फॉर स्पोर्ट्सपर्सन (एनएसटीएस) के प्रतिष्ठित ट्रस्टेड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह मान्यता एमवे की उस अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत वह उच्च गुणवत्ता वाले, सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित न्यूट्रिशन उत्पाद उपलब्ध कराता है। मान्यता प्राप्त पाँच प्रमुख उत्पाद हैं- न्यूट्रिलाइट ऑल प्लांट प्रोटीन, न्यूट्रिलाइट कैल मैग डी प्लस के2, बोसवेलिया के साथ न्यूट्रिलाइट ग्लूकोसामाइन एचसीएल, न्यूट्रिलाइट सैल्मन ओमेगा 3 सॉफ्टजेल और न्यूट्रिलाइट डेली प्लस। ये उत्पाद वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (डब्ल्यूएडीए) द्वारा निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुपालन हेतु प्रमाणित हैं। इन उत्पादों की स्वतंत्र रूप से जाँच की गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये उत्पाद स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन मानकों का उल्लंघन न करें।

इस उपलब्धि पर एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक रजनीश चोपड़ा ने कहा, “ऐसे समय में, जब न्यूट्रिशन सप्लीमेंट्स की सुरक्षा और प्रामाणिकता पर चर्चा जोर पकड़ रही है, यह मान्यता हमारे 90 वर्ष पुराने विरासती ब्रांड- न्यूट्रिलाइट के प्रति उपभोक्ताओं के स्पष्ट विश्वास और आत्मविश्वास को और मजबूत करती है। यह हमें एक भरोसेमंद पारिवारिक ब्रांड के रूप में स्थापित करता है और साथ ही प्रमाणित गुणवत्ता की तलाश करने वाले एथलीट्स और फिटनेस प्रेमियों के लिए भी इसे और प्रासंगिक बनाता है। एमवे इंडिया में, हमने हमेशा गुणवत्ता, सुरक्षा और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है। लोगों को बेहतर जीवन जीने में मदद करने के हमारे विज़न के अनुरूप हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे हर प्रयास में यही उद्देश्य झलके।

न्यूट्रिशन के क्षेत्र में हमारी दशकों की विशेषज्ञता, जो दुनिया के #1 बिकने वाले विटामिन और डाइटरी सप्लीमेंट ब्रांड न्यूट्रिलाइट द्वारा समर्थित है, समग्र भलाई को समर्थन देने वाले भरोसेमंद न्यूट्रिशन उत्पाद उपलब्ध कराने की हमारी इस दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। न्यूट्रिलाइट उत्पाद पारंपरिक रूप से सभी आयु वर्ग के लोगों के व्यक्तिगत और पारिवारिक स्वास्थ्य को समर्थन देने पर केंद्रित रहे हैं। हमारी 800 से अधिक वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों की वैश्विक टीम लगातार विश्व स्तरीय उत्पाद विकसित करने और पहुँचाने के लिए अथक प्रयास करती है और हर साल 5,00,000 से अधिक गुणवत्ता परीक्षण करते हैं। यह हमारी इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम सुरक्षा और प्रभावशीलता में उच्चतम मानकों वाले उत्पाद ही प्रदान करें। एनएफएसयू से प्राप्त यह मान्यता हमारे इसी समर्पण का प्रमाण है और हमारे उत्पादों को नए मानकों तक ले जाती है।”

यह विश्वसनीयता की मान्यता एनएफएसयू, गुजरात स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस- नेशनल सप्लीमेंट टेस्टिंग फॉर स्पोर्ट्सपर्सन (सीओई-एनएसटीएस) द्वारा प्रदान की गई। यह सुविधा स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन सप्लीमेंट्स की जाँच के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। गृह मंत्रालय, एफएसएसएआई और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के त्रिपक्षीय समझौते के तहत स्थापित यह केंद्र ‘विश्व एंटी-डोपिंग एजेंसी’ (डब्ल्यूएडीए) द्वारा प्रतिबंधित पदार्थों के खिलाफ उन्नत विश्लेषणात्मक और बैच-वार परीक्षण करता है। प्रमाणित उत्पाद, आधिकारिक एनएफएसयू पोर्टल पर सूचीबद्ध हैं और उन पर “एनएफएसयू-एनएसटीएस ट्रस्टेड” चिह्न अंकित होता है, जो एथलीट्स और संस्थानों को उनकी सुरक्षा और अनुपालन का आश्वासन देता है। इसके परिणामस्वरूप, ये पाँच न्यूट्रिलाइट उत्पाद अपनी पैकेजिंग पर एनएफएसयू-एनएसटीएस लोगो का उपयोग करने के लिए अधिकृत हैं, जो आश्वासन, भरोसे, पारदर्शिता और गुणवत्ता का स्वतंत्र प्रतीक है।

जैसे-जैसे न्यूट्रिशन के क्षेत्र में क्लीन लेबल के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, इस क्षेत्र में एमवे इंडिया का यह कदम भारतीय स्वास्थ्य और भलाई के क्षेत्र में इसकी स्थिति को और मजबूत करता है। यह अहम् उपलब्धि एमवे इंडिया के उन निरंतर प्रयासों का प्रमाण है, जो उत्पाद की विश्वसनीयता बढ़ाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और वितरकों को उच्च-गुणवत्ता वाले विशिष्ट उत्पादों से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »