NEW English Version

श्री रामलीला महोत्सव व दशहरा की तैयारियों में जुटा नगर निगम

अलीगढ़ नगर निगम सीमान्तर्गत अचल ताल स्थित रामलीलाल भवन, भमौला रामलीला, बरौला जाफराबाद रामलीला, चंदनिया रामलीला स्थल के साथ-साथ शहर के अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाली परम्परागत श्री रामलीला महोत्सव, श्री कृष्ण लीला और रावण दहन स्थल पर नगर निगम सम्बन्धी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुये भव्य और आकर्षक व्यवस्थाओं को तत्काल करने के निर्देश जारी किये है।

श्री रामलीला महोत्सव, श्री कृष्ण लीला और दशहरा के अवसर पर समय-समय पर निकलने वाली शोभायात्रा के मार्गों व रूट पर दशहरे के अवसर पर परंपरागत नुमाइश ग्राउंड में रावण दहन स्थल पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को कराने के लिए 4 सेक्टर थाना वाइज़ बनाए हैं हर सेक्टर में एक नोडल/प्रभारी अधिकारी को तैनात किया गया है साथ ही साथ संपूर्ण व्यवस्थाओं को समय अंतर्गत करने और निगरानी के लिए एक वरिष्ठ नोडल अधिकारी की भी तैनाती की गई है।

नगर आयुक्त ने 4 सेक्टर में…..सेक्टर प्रभारियों के संबंध में बताया कि

  • सेक्टर-1 सिविल लाइन /क़्वार्सी थाना अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल प्रभारी सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव मोबाइल नंबर 8052937139 होंगी 
  • सेक्टर-2 क़्वार्सी थाना / महुआ खेड़ा तथा गांधी पार्क अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल कर अधीक्षक बेचन प्रसाद मोबाइल नंबर 9454590336 होंगे
  • सेक्टर-3 थाना सासनी गेट/थाना कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल प्रभारी उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह मोबाइल नंबर 9454022022 होंगे.
  • सेक्टर-4 थाना देहली गेट/रोरावर अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल प्रभारी सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मोबाइल नंबर 991063364 होंगे।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को व्यवस्थाओं को समय अंतर्गत पूरा करने के लिए वरिष्ठ नोडल अधिकारी बनाया गया है।

मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपने कार्यालय में श्री रामलीला महोत्सव और दशहरा के अवसर पर नगर निगम व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिनस्थों को साफ कहा श्रीरामलीला महोत्सव की पम्परागत व्यवस्थाओं में कमी और लापरवाही बिल्कुल बरर्दाश नहीं की जायेगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि

श्रीरामलीला महोत्सव अवधि और दशहरा के अवसर पर निकलने वाली सभी शोभा यात्राओं पर नगर निगम स्तर से की जाने वाली व्यवस्थाओं को समय से कराने के लिये  04 सेक्टरों में 04 नोडल अधिकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, महाप्रबंधक जल,मुख्य अभियन्ता, प्रभारी लाइट सहित 25 अधिकारी/कार्मिकों सहित 750 सफाई कर्मचारियों की 60 टीमें बनायी गयी है जो दशहरे तक निरंतर एक्टिव रहेगी। 

उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा के मार्ग, रावण दहन स्थल पर  नगर निगम स्तर से की जाने वाली व्यवस्थओं पर फीडबैक व समस्या को देखते हुये नगर निगम कंट्रोल रूम 7500441344, 05712750250 व 1533 को निरंतर एक्टिव रखा गया है। 

इनकी रहेंगी ये जिम्मेदारी

साफ़ सफाई

प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी को सभी रामलीला मंच स्थलों पर प्रतिदिन विशेष सफाई व्यवस्था, फॉगिग कूड़ा उठाने नालियों की तली झाड़ सफ़ाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित कराने व अर्बन व सुखमा कंपनी से समन्वय कर व्यवस्थाओ को कराने के लिये जिम्मेदारी दी गयी है।

पेयजल/जलनिकासी

महाप्रबंधक जल डॉ पी0के0सिंह को रामलीला ग्राउण्ड व शोभा यात्राओं के रूट/मार्गो, नुमाइश मैदान, धार्मिक स्थलों, सड़क एवं सड़क की पट्रीQ पर कहीं भी जल भराव की कोई स्थिति न हो और यह भी सुनिश्चित करायेगें की जलकल संस्थान में पर्याप्त मात्रा में पानी के टैंकर भरे हुये उपलब्ध रखे ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके। प्रमुख धार्मिक स्थलों, चौराहों पर आवश्यकतानुसार पेयजल के टैंकर भी खड़े कराया जाना सुनिश्चित करायेगें। 

पैच वर्क/गड्डा मुक्ति

मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द्र रामलीला ग्राउण्ड व शोभा यात्राओं के निर्धारित रूट/मार्गो, नुमाइश मैदान, धार्मिक स्थलों, सड़क एवं सड़क की पटरियों पर कही भी तथा मार्गो में कोई गड्डा, पुलिया, स्लैव आदि क्षतिग्रस्त न हो श्रद्धालुओ के आवागमन के सभी मार्गो पर पैच वर्क तत्काल करायेगें।

सफ़ाई निरीक्षक होंगे जिम्मेदार

एसएफआई रामलीला ग्राउण्ड व शोभा यात्राओं के निर्धारित रूट/मार्गो, नुमाइश मैदान, धार्मिक स्थलो पर आयोजित होने वाली सभाओं/भण्डारा के आस-पास सफाई की विशेष व्यवस्था और कूड़ा उठाने के लिये उत्तरदायी होगें और दोनो पारियों में धार्मिक स्थलों व मार्गो पर विशेष सफाई व चूना छिड़काव के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी भी होगें।

आवारा पशुओं  पर रहेंगी निगरानी

पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा रामलीला ग्राउण्ड व शोभा यात्राओं के निर्धारित रूट/मार्गो, नुमाइश मैदान, धार्मिक स्थलों के आस-पास के मार्गो, भण्डरा स्थल, कैम्पों एवं बाजारों से आवारा पशुओं व मृत पशुओं की शिकायतों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही कर निस्तारण करायेगें और रामलीला के समय व रावण दहन के समय अतिरिक्त टीमें लगाकर आवारा पशुओं की रोकथाम के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें।

शोभायात्रा के मार्ग से हटेंगे अतिक्रमण

श्री रामलीला महोत्सव और दशहरे के अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी द्वारा बताई गई तिथि पर निकलने वाली शोभा यात्रा को सुगम यातायात व्यवस्था में निकलने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है। शोभायात्रा की मार्ग और रावण दहन स्थल के आसपास के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम द्वारा प्रवर्तन दल प्रभारी सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को निर्देशित किया गया है श्री रामलीला अवधि में रोजाना शोभायात्रा के मार्गों की निगरानी होगी और अवैध अतिक्रमण को ज़ब्त किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने अवैध अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा स्वयं अपना अतिक्रमण हटा ले अन्यथा नगर निगम द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा और जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा रामलीला और रावण दहन स्थल पर व्यवस्थाओं को अभी से कराए जाने के लिए नगर आयुक्त जी के साथ रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है गत वर्ष की भांति इस वर्ष नगर निगम स्तर से उम्दा इंतजाम कराए जाने का प्रयास किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »