NEW English Version

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ग्राहकों और गैर-ग्राहकों, दोनों के लिए जीएसटी भुगतान की सुविधा शुरू

यूपीआई, कार्ड, नेट बैंकिंग और शाखाओं के जरिए हो सकेगा भुगतान

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC FIRST Bank) ने अपने ग्राहकों और गैर-ग्राहकों दोनों के लिए जीएसटी (GST) भुगतान की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा में निम्नलिखित बातें शामिल हैं:

  1. यह सुविधा ग्राहकों और गैर-ग्राहकों दोनों के लिए उपलब्ध है।
  2. ग्राहक जीएसटी का भुगतान यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
  3. ग्राहक डीडी/चेक/कैश के माध्यम से देशभर की शाखाओं के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं।
  4. डाउनलोड करने योग्य चालानों की आसान सुविधा।

इससे पूरे देश में करदाताओं के लिए डिजिटल चैनल्स के माध्यम से भुगतान करना और भी आसान और सुविधाजनक हो गया है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के हेड- रिटेल लाइबिलिटीज़, श्री आशीष सिंह ने कहा, “एक यूनिवर्सल बैंक के रूप में हमारा उद्देश्य अपने ग्राहकों को समग्र सेवाएँ प्रदान करना है। अब आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ग्राहक और गैर-ग्राहक दोनों यूपीआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए जीएसटी का भुगतान कर सकते हैं। इससे टैक्स भुगतान अब सहज, आसान और समावेशी हो गया है। इस कदम से हमारा डिजिटल बैंकिंग सिस्टम और आसान बनेगा और सभी करदाताओं को सरल, परेशानी-मुक्त भुगतान अनुभव मिल सकेगा।”

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक निजी क्षेत्र के उन बैंकों में शामिल है, जिन्हें जीएसटी कलेक्शन की अनुमति मिली है। यह एक बार फिर इस बात की पुष्टि करता है कि बैंक अपने ग्राहकों को समग्र बैंकिंग सेवाएँ और वित्तीय समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक इंटरनेट बैंकिंग के जरिए जीएसटी भुगतान करने के लिए:

  1. जीएसटी पोर्टल पर लॉगिन करें: https://services.gst.gov.in/services/login
  2. चालान बनाएँ और ई-पेमेंट -> नेट बैंकिंग / क्रेडिट / डेबिट कार्ड / भीम यूपीआई चुनें
  3. भुगतान विकल्प के रूप में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक चुनें और भुगतान पूरा करें
  4. भुगतान किए गए जीएसटी चालान को डाउनलोड/प्रिंट करें

अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: www.idfcfirstbank.com

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »