NEW English Version

डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय में बी. कॉम. एवं बी. बी. ए. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों हेतु ओरियंटेशन कार्यक्रम संपन्न

 डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय, वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र संकाय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट द्विजेंद्र कुमार सिंह उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती तथा संस्थापक डॉ. घनश्याम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन द्वारा हुआ। मुख्य वक्ता श्री सिंह ने विद्यार्थियों को वाणिज्य एवं प्रबंधन शिक्षा के विविध आयामों पर व्यापक दृष्टि प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से यह स्पष्ट किया कि किस प्रकार सीए, सीएमए तथा सीएस जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के करियर निर्माण में सहायक सिद्ध हो सकते हैं और इसके लिए आवश्यक तैयारी एवं दृष्टिकोण क्या होना चाहिए।

प्रबंधक महोदय ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक सुविधाओं का उल्लेख करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में रितेश चंद्र सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात डॉ. संदीप कुमार राय ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की संरचना एवं करिकुलम से अवगत कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद सिंह ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, सतत विकास की अवधारणा तथा विद्यार्थियों हेतु उपलब्ध संसाधनों एवं नियमों का परिचय दिया।

 कार्यक्रम का संचालन सुश्री अंकिता देववंशी द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री गौरव केवले ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण—श्री आशीष गुप्ता, श्री देवेंद्र गुप्ता, सुश्री स्वाति सर्राफ, डॉ. रणविजय राय, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. रचना पाण्डेय, डॉ. विनीत कुमार सिंह, डॉ. देवेंद्र पाण्डेय, डॉ. विपुल कुमार शुक्ल—सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

 इस ओरियंटेशन कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों को उनके आगामी शैक्षणिक जीवन के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया, बल्कि उनके समग्र व्यक्तित्व विकास की संभावनाओं को भी सुदृढ़ किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »