NEW English Version

केविनकेयर का चिक क्रेम हेयर कलर कैटेगरी में प्रवेश; राजस्थान में लॉन्च किया चिक क्विक क्रेम हेयर कलर

केविनकेयर (CavinKare) का चिक (CHIK) ब्रांड, राजस्थान के बाजार में हेयर कलर कैटेगरी में एक क्राँतिकारी उत्पाद- चिक क्विक क्रेम हेयर कलर लेकर आया है। इस घोषणा के साथ चिक ने क्रेम हेयर कलर कैटेगरी में अपनी एंट्री दर्ज की है। यह उत्पाद एक अनोखे 10-मिनट के फास्ट एक्शन फॉर्मूले से लैस है, जो क्रेम हेयर कलरिंग को और आसान और समय-बचाने वाला बनाता है। इसमें आँवला और भृंगराज जैसे प्राकृतिक तत्वों की अच्छाई शामिल है, जिससे यह गहरे, नेचुरल दिखने वाले रंग का अनुभव देता है। यह लॉन्च चिक के उस मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें हर घर तक इनोवेटिव और आसान हेयर कलरिंग सॉल्यूशंस पहुँचाना शामिल है। ब्रांड ने लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है और राज्य में एक व्यापक मार्केटिंग कैंपेन शुरू किया है, जिसमें प्रिंट, ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम शामिल हैं।

चिक क्विक क्रेम हेयर कलर एक सिंगल-यूज़ सैशे में उपलब्ध है, जो अन्य क्रेम हेयर कलर्स से अलग एक सुविधाजनक पैक है। यह उपभोक्ताओं की मुख्य समस्याओं- लंबे समय तक लगने वाली एप्लीकेशन, रूखापन और पाउडर फॉर्मेट में होने वाली गंदगी को दूर करता है। यह प्रोडक्ट कम तैयारी के साथ एक स्मूद कलरिंग अनुभव सुनिश्चित करता है। तीन आकर्षक शेड्स- नेचुरल ब्लैक, नेचुरल ब्राउन और बरगंडी में उपलब्ध यह रेंज उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। मात्र 10 रुपए की कीमत में यह क्रेम फॉर्मेट राजस्थान के किफायती उपभोक्ताओं के लिए हेयर कलरिंग को और सुलभ और समावेशी बनाता है। 10 मिनट की फास्ट एक्शन टेक्नोलॉजी के साथ, चिक क्विक क्रेमहेयर कलर गहरे रंग और चमकदार फिनिश के साथ हेयर कलरिंग अनुभव को नया रूप देता है, वह भी बिना इंतजार व बिना झंझट के।

लॉन्च पर बोलते हुए, केविनकेयर के बिजनेस हेड- पर्सनल केयर, श्री रजत नंदा ने कहा, “राजस्थान में हेयर कलर बाजार तेजी से बदल रहा है। उपभोक्ता अब ऐसे समाधान चाहते हैं, जो गुणवत्ता, सुविधा और किफायत को एक साथ लाएँ। अब तक कई उपभोक्ता पारंपरिक हेयर कलर फॉर्मेट पर निर्भर रहे हैं, जिनमें उपयोग की आसानी और अनुभव की कमी रहती है। चिक क्विक क्रेम हेयर कलर के साथ, हम गर्व से कह सकते हैं कि हम इस अंतर को दूर कर रहे हैं। यह सच में एक ऐसा क्रेम फॉर्मेट है, जो केवल 10 मिनट में गहरे और शानदार परिणाम देता है। राजस्थान के सबसे भरोसेमंद हेयर केयर ब्रांड्स में से एक होने के नाते, चिक हमेशा ब्यूटी को सबके लिए सुलभ बनाने के लिए खड़ा रहा है, और यह लॉन्च हमारे इनोवेशन और वैल्यू-ड्रिवन समाधानों की दिशा में एक और कदम है।”

चिक क्विक क्रेम हेयर कलर राजस्थान के सभी रिटेल आउटलेट्स और किराना स्टोर्स पर सिंगल-यूज़ सैशे पैक में उपलब्ध होगा। उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार तीन लोकप्रिय शेड्स- नेचुरल ब्लैक, नेचुरल ब्राउन और बरगंडी में से चुन सकते हैं। इस लॉन्च के साथ केविनकेयर पर्सनल केयर श्रेणी में चिक की उपस्थिति को और मजबूत करता है, और साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि गुणवत्तापूर्ण हेयर कलरिंग अब हर घर तक पहुँचे।

चिक के विषय में: 

चिक शैम्पू केविनकेयर की यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। इस ब्रांड ने एफएमसीजी उद्योग में सैशे रिवॉल्यूशन लाया और आज यह केविनकेयर का प्रमुख ब्रांड है। इनोवेटिव सैशे पैकेजिंग, रणनीतिक मूल्य निर्धारण, व्यापक वितरण नेटवर्क और तेजी से बदलती उपभोक्ता जरूरतों को समझने की क्षमता ने चिक को आज देश के सफलतम ब्रांड्स में शामिल किया है।

केविनकेयर के विषय में:

केविनकेयर एक विविध एफएमसीजी कंपनी है, जिसकी रुचि पर्सनल केयर, प्रोफेशनल केयर, डेयरी, स्नैक्स, खाद्य पदार्थ, पेय पदार्थ और सैलून में है। ब्रांड पोर्टफोलियो में शैंपू (चिक, मीरा, कार्तिका और नाइल), हेयर वॉश पाउडर (मीरा और कार्तिका), नारियल तेल (मीरा), स्किन क्रेम(फेयरएवर और स्पिन्ज़), डियोड्रेंट; टैल्क (स्पिन्ज़), अचार (रुचि और चिन्नीज़) और स्नैक्स (गार्डन), हेयर कलर (इंडिका), रिटेल सैलून उत्पाद (रागा प्रोफेशनल), पेय पदार्थ (माँ), डेयरी (कैविन्स), ब्यूटी सैलॉन (ग्रीन ट्रेंड्स और लाइमलाइट) और डी2सी पर्सनल केयर उत्पाद (बड्स एंड बेरीज) शामिल हैं।

अधिकांश ब्रांड अपनी-अपनी उत्पाद श्रेणियों में स्पष्ट विजेता हैं। नवीनतम उपकरणों और तकनीकों से लैस एक समर्पित आर एंड डी सेंटर लगातार अपने प्रयासों में डिवीजन्स का समर्थन करता है। केविनकेयर ने बड़े पैमाने पर मार्केटिंग की अच्छी समझ के साथ महत्वपूर्ण उपलब्धि और प्रतिस्पर्धी बढ़त हासिल की है और राष्ट्रीय बाजार में एक मजबूत आधार स्थापित किया है। केविनकेयर की सफलता इसके कॉर्पोरेट मिशन पर मजबूती से टिके रहने पर आधारित है- ‘हम जुनूनी और प्रसन्न कर्मचारियों के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देकर और पसंदीदा ब्रांड बनाकर उद्योग की तुलना में काफी बेहतर विकास करेंगे।’

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »