NEW English Version

भव्य और एतिहासिक खूबसूरती की मिसाल बनेगा एतिहासिक अचल सरयू पार लीला

नगर निगम के राजस्व में होगी वृद्धि की दिशा में एक नया उदाहरण बनेगा अचल सरोवर

*नगर आयुक्त ने किया अचल सरोवर का निरीक्षण-संचालन के ठेकेदार का हुआ चयन-नगर आयुक्त ने अगले 48 घंटे में अचल ताल को हैंडओवर कर संचालन करने के ठेकेदार को दिए निर्देश*

शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान अचल सरोवर को अब एक आकर्षक पर्यटन स्थल एवं पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किए जाने के क्रम में  नगर निगम अलीगढ़ द्वारा अचल सरोवर के 10 वर्षों के वार्षिक रखरखाव हेतु ई-निविदा प्रणाली की कार्यवाही पूर्ण करते हुए अचल सरोवर के संचालन व मेंटिनेंस के लिए नामित एजेंसी को तत्काल इसका संचालन करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने व सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को तत्काल आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर संबंधित ठेकेदार को अचल सरोवर को हैंडओवर करने के निर्देश दिए है।

*नगर निगम के राजस्व में होगी वृद्धि*

नगर आयुक्त ने बताया किअचल सरोवर के रखरखाव और मेंटेनेंस के लिए नगर निगम द्वारा पिछले दिनों ई निविदा प्रकिया पूर्ण कर अचल सरोवर की साफ सफाई रखरखाव मेंटेनेंस का जिम्मा फर्म को दिया गया है। इस नई व्यवस्था से अचल सरोवर नगर निगम के लिए राजस्व वृद्धि की दिशा में एक नया उदाहरण बनेगा इसके संचालन मेंटिनेंस के लिए संबंधित एजेंसी नगर निगम को राजस्व देगी और नगर निगम इस राजस्व का इस्तेमाल शहर के विकास कार्यों और नगरीय सुविधाओं को प्रभावी बनाने में करेगा।

श्री रामलीला महोत्सव के अवसर पर परंपरागत 21 सितंबर को निकाली जाने वाली सरयू पार लीला को भव्य और आकर्षक रूप में मनाए जाने के दृष्टिगत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शनिवार दोपहर अचल सरोवर का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार को ले जाकर अचल सरोवर का निरीक्षण किया और निरीक्षण के समय नगर आयुक्त ने तत्काल ठेकेदार को इसके संचालन व मेंटिनेंस की रूपरेखा अगले 48 घण्टे में तैयार कर तत्काल व्यवस्था को कराये जाने के निर्देश दिए है ।

नगर आयुक्त ने बताया कि  सोमवार से संबंधित ठेकेदार के आश्वासन के अनुसार भव्य रूप से काम शुरू किया जाए और आगामी सरयू पार लीला को आकर्षक एवं भव्य रूप में निकाला जाए अब अचल सरोवर का मेंटेनेंस का कार्य थर्ड पार्टी को दे दिया गया है। इससे अब शहर वासियों का अचल सरोवर को पिकनिक पॉइंट के रूप में डेवलप करने का स्वप्नन साकार होगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »