NEW English Version

डिश टीवी ने लॉन्च की वी.ज़ेड.वाई. स्मार्ट टीवी रेंज, एक ही डिवाइस में डीटीएच और ओटीटी मनोरंजन का समावेश

दो दशकों से अधिक के विश्वास को अगली पीढ़ी की तकनीक के साथ जोड़ते हुए, वी.ज़ेड.वाई. भारतीय परिवारों के लिए एक सहज मनोरंजन संसार रचता है।

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड, देश की अग्रणी डीटीएच सेवा प्रदाता कंपनी और 22 वर्षों से अधिक समय से एक विश्वसनीय घरेलू नाम, ने आज अपने रणनीतिक कदम के तहत एकीकृत स्मार्ट टीवी सेगमेंट में प्रवेश की घोषणा की। वी.ज़ेड.वाई. स्मार्ट टीवी के लॉन्च के साथ, डिश टीवी ने प्रसारण से आगे बढ़ते हुए घरेलू मनोरंजन उपकरण बाज़ार में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। वी.ज़ेड.वाई. का अर्थ है वाइब, ज़ोन और यू (आप) यह एक स्मार्ट मनोरंजन साथी है जो तकनीक, डिज़ाइन और मानवीय जुड़ाव का मेल है। यह सिर्फ एक टेलीविज़न नहीं, बल्कि एक ऐसा मनोरंजन संसार है, जो डिश टीवी की भरोसेमंद डीटीएच विशेषज्ञता को स्ट्रीमिंग के भविष्य के साथ जोड़ता है और इस तरह कॉन्टेंट तक पहुँच को सरल और सहज बनाता है, जैसा कि भारत में किसी अन्य एकीकृत स्मार्ट टीवी ब्रांड ने पहले कभी नहीं किया।

*लॉन्च पर बोलते हुए डिश टीवी इंडिया के सीईओ और कार्यकारी निदेशक श्री मनोज दोभाल ने कहा,* “दो दशकों से अधिक समय तक, डिश टीवी नवाचार और ग्राहक-केन्द्रित दृष्टिकोण के आधार पर लाखों भारतीय घरों में एक विश्वसनीय नाम रहा है। एकीकृत स्मार्ट टीवी सेगमेंट में प्रवेश करना एक साहसिक कदम है एक ऐसे भविष्य की ओर, जहाँ कॉन्टेंट, तकनीक और सुविधा का संगम हो। वी.ज़ेड.वाई. के साथ हम सिर्फ एक टेलीविज़न नहीं बना रहे, बल्कि एक ऐसे मनोरंजन संसार का सृजन कर रहे हैं, जहाँ लाइव टीवी, ओटीटी स्ट्रीमिंग, स्मार्ट फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन मिलकर भारत के मनोरंजन अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करेंगे।” 

डिश टीवी इंडिया के मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) श्री सुखप्रीत सिंह ने कहा, “आधुनिक भारतीय परिवार डिजिटल-प्रथम और अनुभव-प्रेरित है और वह ऐसी स्क्रीन चाहता है, जो साधारण देखने के अनुभव को एक विशेष, गहन और व्यवस्थित अनुभव में बदल दे, जो केवल टेलीविज़न न हो। वी.ज़ेड.वाई. वही प्रदान करता है। एक एकीकृत मनोरंजन संसार जो उपभोक्ता को विकल्प, सुविधा और गुणवत्ता उसके हाथों में देता है। इस नई पीढ़ी के दर्शकों के लिए डिज़ाइन किए गए वी.ज़ेड.वाई. स्मार्ट टीवी में शानदार क्यूएलईडी डिस्प्ले, डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस, इन-बिल्ट गूगल टीवी (एंड्रॉइड 14), वॉइस-एनेबल्ड रिमोट, क्रोमकास्ट, एयरप्ले और चुनिंदा मॉडल्स में इनबिल्ट सेट-टॉप बॉक्स की सुविधा उपलब्ध है।”

वी.ज़ेड.वाई. स्मार्ट टीवी रेंज की प्रमुख विशेषताएँ

  • इनबिल्ट मनोरंजन: चुनिंदा मॉडल्स में इनबिल्ट डीटीएच सेट-टॉप बॉक्स- तुरंत लाइव टीवी + ओटीटी

समावेश

  • विविध आकार एवं तकनीक: 32” एचडी से 55” 4के यूएचडी क्यूएलईडी मॉडल्स तक
  • सिनेमाई डिस्प्ले गुणवत्ता: डॉल्बी विज़न, एचडीआर10, 350 निट्स तक ब्राइटनेस, बेज़ल-लेस डिज़ाइन
  • गहन ऑडियो अनुभव: सभी मॉडलों में डॉल्बी ऑडियो; प्रीमियम वेरिएंट में डॉल्बी एटमॉस।
  • स्मार्ट ओएस लाभ: गूगल टीवी 5 (एंड्रॉइड 14) पर आधारित, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और अन्य

ओटीटी ऐप्स का सहज उपयोग

  • प्रदर्शन एवं स्टोरेज: 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज तक- ऐप्स और नेविगेशन के लिए
  • किफायती विकल्प: विभिन्न मूल्य श्रेणियों में उपलब्ध, आकर्षक फाइनेंसिंग विकल्प 0 रुपए की डाउन पेमेंट और 0% ईएमआई

वी.ज़ेड.वाई. स्मार्ट टीवी रेंज देशभर में प्रमुख रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी, जिससे यह मेट्रो शहरों के साथ-साथ उभरते टियर 2 और टियर 3 बाज़ारों तक भी पहुँचेगी। इस लॉन्च के साथ, डिश टीवी अपने इस संकल्प को दोहराता है कि अगली पीढ़ी के मनोरंजन को हर भारतीय घर के लिए सरल, सहज और सुलभ बनाया जाएगा। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »