NEW English Version

संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर में नेशनल एथलेटिक्स मीट-2025 का दूसरा रोमांचक दिन

वाराणसी : संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल, कोइराजपुर, हरहुआ, वाराणसी में पांच दिवसीय सी.बी.एस.ई.नेशनल एथलेटिक्स मीट-2025 का दूसरा दिन भी पूरे जोश, प्रतिस्पर्धा व उत्साह के साथ दिखाई दिया। जैसा कि विदित है कि यह प्रतियोगिता वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा में दिनांक 10 सितंबर से 13 सितंबर तक आयोजित हो रही है। इस एथलेटिक मीट में देश के 20 क्लस्टर सहित अन्य देशों के 6 क्लस्टर से लगभग कुल 5000 प्रतिभागी और खेल प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। आज की प्रतियोगिताओं में सभी वर्गों के अंतर्गत 100 मीटर रेस, 3000 मीटर रेस के साथ-साथ जेवलिन थ्रो, हाई जम्प, ट्रिपल जम्प इत्यादि अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा का दौर कायम रहा।

आज आयोजित हुई इन प्रतियोगिताओ के फाइनल परिणामों मे विभिन्न वर्गो के अन्तर्गत खिलाडियो ने स्वर्ण प्रदक प्राप्त किये। अंडर-17, बालिका वर्ग, 100 मीटर रेस के लिए स्वर्ण पदक आइशा तारीक (एमिटी स्कूल, दुबई) ने प्राप्त किया। अंडर-17, बालिका वर्ग, ट्रिपल जम्प प्रतियोगिता के लिए प्रथम स्थान इहिया रंजीत (नेवी चिल्ड्रेन स्कूल) ने सुरक्षित किया। अंडर-19, बालक वर्ग, जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में अनुज कुमार (सेन्ट सी.एफ स्कूल) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-17, बालक वर्ग, 100 मीटर रेस के लिए ए. वी अभिनाथन (एयर फोर्स स्कूल, अवाडी) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-19, बालिका वर्ग, 100 मीटर रेस के लिए प्रथम स्थान सर्विनी एम.(महात्मा मॅान्टेसरी) ने प्राप्त किया तथा अंडर-14, बालक वर्ग, 100 मीटर रेस के लिए प्रथम स्थान कार्तिक शर्मा (आई.पी.पी.एस) ने प्राप्त किया। अंडर-19, बालिका वर्ग, 3000 मीटर रेस के लिए प्रथम स्थान अनुप्रति मिश्रा (माॅर्डन इंटरनेशनल स्कूल) ने प्राप्त किया तथा अंडर-17, बालिका वर्ग, 3000 मीटर रेस के लिए अंशु अंशु (डी. पी. एस., हाथरस) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का मान बढाया।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने देश-विदेश से पधारे सभी खिलाडियों एवं खेल प्रतिनिधियो  का आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास जताया कि सभी सच्ची खेल भावना से इस आयोजन को सफल बनाएँगे। संस्था के उपनिदेशक श्री आयुष्मान सिंह ने अपार हर्ष जताते हुए कहा कि यह समागम खेल के माध्यम से अनेकता मे एकता को दर्शाता है व समुचित खेल भावना के साथ खेल खेलने के लिए आर्दश प्रतिरूप स्थापित करता है। आज दूसरे दिन के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्री मयंक सिंह (जोनल मैनेजर, यूको बैंक, वाराणसी) तथा अन्य विशिष्ट अतिथि मिस्टर पाॅल (ब्रांच मैनेजर यूको बैंक, वाराणसी) की उपस्थिति प्रेरणादायी व असीम ऊर्जा का संचार कर देने वाली थी। 

इस एथलेटिक मीट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सर्वप्रथम समूहगीत की अद्भुत प्रस्तुति में शिव स्तुति-आशुतोष शशांक शेखर की वंदना ने साक्षात शिवमय वातावरण का सृजन कर दिया । विद्यालय की छात्रा तुलसी सिंह ने एकल नृत्य द्वारा दुर्गा स्तुति की अभिराम प्रस्तुति दी। ताल-तरंग में सुर लय ताल की त्रिवेणी का सुंदर समागम दिखाई दिया। विद्यालय की गिलट बाजार शाखा द्वारा प्रस्तुत फायर डांस नृत्य में भक्ति की लौ के स्पंदन पर आधारित था।

संस्था की निदेशिका डॅा. वन्दना सिंह जी एवं प्रधानाचार्या डॅा. नीलम सिंह जी ने सभी खिलाड़ियों को उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामना देते हुए अनुशासन व खेल भावना का मान बनाये रखने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्द्र पाण्डेय, श्री के.एन. सिंह, श्री धीरज सिंह एवं श्रीमती स्नेहा सिंह द्वारा किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »