NEW English Version

संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर में नेशनल एथलेटिक्स मीट-2025 का शानदार चौथा दिन

वाराणसी: संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ वाराणसी में पांच दिवसीय सी.बी.एस.ई. नेशनल एथलेटिक मीट-2025 का चौथा दिन भी पूरे जोश] प्रतिस्पर्धा व उत्साह के साथ दिखाई दिया। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा में दिनांक 10 सितंबर से 13 सितंबर तक चल रही है। आज की प्रतियोगिताओं में सभी वर्गों के अंतर्गत 400 मीटर रेस 1500 मीटर रेस के साथ- साथ डिस्कस थ्रो इत्यादि अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धायें आयोजित की गईं ।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिनिधियों के सहयोग भाव की प्रशंसा करते हुए या विश्वास जताया कि सबके सहयोग एवं खेल भावना से यह आयोजन निसंदेह सफल सिद्ध होगा।  संस्था के उपनिदेशक श्री आयुष्मान सिंह जी ने  राष्ट्रीय स्तर की इस खेल प्रतियोगिता को खेलों का महाकुंभ बताते हुए इसके माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को वैश्विक पहचान का हेतु बताया। आज के समारोह में विशेष रूप से पधारे श्री अखिल मेहरोत्रा एसोसिएट प्रोफेसर (बी०एच०यू०) एवं वाराणसी की सुविख्यात एथलीट नीलू मिश्रा जी की उपस्थिति विशेष रूप से खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रही। 

आज चौथे दिन की प्रतियोगिता परिणामों के अन्तर्गत अंडर-17 बालक वर्ग 400 मीटर रेस के लिए चित्र (जे.पी.पी.एस.स्कूल) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, वही अंडर-19 बालक वर्ग 400 मीटर रेस में आयोजित (बाल भारती स्कूल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में रिया (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) ने स्वर्ण पदक हासिल किया तथा अंडर-14 बालिका वर्ग डिस्कस थ्रो में लक्षिता पूरण ने फेयरलैंड स्कूल का नाम रोशन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-17 बालिका  वर्ग 1500 मीटर रेस में अमन (श्री ज्ञानैनी स्कूल) ने प्रथम स्थान सुरक्षित रखा। अंडर-19 बालक वर्ग  लॉन्ग जंप  प्रतियोगिता में आरव (डी.पी.एस.बागपत) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-14 बालक वर्ग 600 मीटर रेस में सर्वेश पाटिल (विबग्योर  हाई स्कूल) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-14  बालिका वर्ग 600 मीटर रेस प्रतियोगिता में लक्ष्या (सेंथिल पब्लिक स्कूल) ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर मान बढ़ाया। अंडर-17, बालक वर्ग 1500 मीटर रेस के लिए हनी (एक्सीलेंस स्कूल) ने प्रथम स्थान पाकर अपने विद्यालय का नाम रौशन किया। अंडर-19, बालक वर्ग 1500 मीटर रेस के लिए कुश (क्रिसेंट पब्लिक स्कूल) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका  वर्ग हाई  जंप प्रतियोगिता में गौरी (जे. जे. पी. एस.) ने  स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त बॉयज अंडर-17 में 400 मीटर रेस बॉयज अंडर-19 में 400 मीटर रेस गर्ल्स अंडर-19 में 400 मीटर रेस एवं गर्ल्स अंडर-17 में 400 मीटर रेस के लिए खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाते हुए सेमीफाइनल राउंड को पार किया तथा अपने समानांतर के प्रतिद्वंदियों के साथ यह अंतिम राउंड में उतरने के लिए क्वालीफाई हुए। 

आज चौथे दिन के समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मन की शक्ति को मुखर करते हुए प्रेरणादायी गीत की गूंज समूह गान के रूप में सुनाई दी। वहीं कौस्तुभ ने अपनी वाद्य मंडली (जिसमें तबले पर तनय और सम्मान उनका साथ दे रहे थे) के साथ सितार के तारों को झंकृत कर सभी का मन मोह लिया ।काशी की पावन धरती पर वंशिका एवं अंकित द्वारा भरतनाट्यम नृत्य की शास्त्रीय प्रस्तुति ने सब की खूब प्रशंसा बटोरी वहीं अविशी ने कथक की भाव – भंगिमा एवं मुद्राओं से नृत्य को सजीव कर दिया।  संस्था की निदेशिका डॅा० वन्दना सिंह जी एवं प्रधानाचार्या डॅा० नीलम सिंह जी ने सभी खिलाड़ियों की शारीरिक और बौद्धिक सक्षमता के लिए खेल की महत्ता को बताते हुए विद्यार्थियों के भीतर उनके अनुशासन व सच्ची खेल भावना की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्द्र पाण्डेय] श्री के.एन. सिंह] श्री धीरज सिंह एवं श्रीमती स्नेहा सिंह द्वारा किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »