NEW English Version

संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर में नेशनल एथलेटिक्स मीट-2025 का भव्य समापन समारोह सम्पन्न

ओवरऑल चैंपियनशिप मॉर्डन पब्लिक स्कूल शालीमार बाग के नाम रही

वाराणसी: संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल, कोइराजपुर, हरहुआ वाराणसी में चल रही पाँच दिवसीय सी.बी.एस.ई. नेशनल एथलेटिक मीट-2025 की श्रंखला का भव्य समापन समारोह पूरे जोश, प्रतिस्पर्धा व उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत आयोजित सभी प्रतिस्पर्धाएं वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा में दिनांक 10 सितंबर से आयोजित की गयीं थी।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी तथा उपनिदेशक श्री आयुष्मान सिंह जी ने आह्लादित मन से खेल के इस महाकुंभ में पधारे सभी पदाधिकारियों, अभिभावकों के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की तथा सभी खिलाड़ियों को विशेष स्नेह प्रदान करते हुए उनके सच्ची खेल भावना की सराहना की। आज समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश कुमार सिंह (डी.आई.जी., केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) चंदौली वाराणसी की गरिमामयी उपस्थिति से सभी खिलाड़ियों के भीतर अजस्र ऊर्जा का संचार हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री भोलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक (बेसिक शिक्षा अतिरिक्त कार्यभार) तथा श्री रमेश दूबे जी (पूर्व मंत्री, सांसद भदोही, महाराष्ट्र सरकार) की उपस्थिति ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। 

आज आयोजित हुई प्रतिस्पर्धाओं के अंतर्गत अंडर-19, बालिका वर्ग लांग जम्प के लिए छाया (विकास विद्यालय) अंडर-19,बालक वर्ग, डिस्कस थ्रो हेतु देव (डी.पी.एस.फरीदाबाद), अंडर-14,बालिका वर्ग लांग जम्प के लिए एस. मणिका आया (मानसरोवर स्कूल) ने स्वर्ण पदक का कीर्तिमान बनाया। अंडर-14, बालक वर्ग 4 ×100 रिले रेस प्रतियोगिता में आर एस कृष्णन हायर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान, अंडर-19, बालिका वर्ग 4 ×100 रिले रेस में मॉर्डन पी.सी.बी. स्कूल ने प्रथम स्थान अंडर-19, बालक वर्ग 4 × 100 मीटर रिले रेस में लालजी मेमोरियल ओमेगा स्कूल में ने प्रथम स्थान, अंडर-17, बालक वर्ग 4 × 100 मीटर रिले रेस में ए.के. चिन्मया स्कूल ने प्रथम स्थान, अंडर-19 बालक वर्ग के अंतर्गत 4 ×400 मीटर रिले रेस में ए.बिल्लमल स्कूल ने फिर बाजी मारी। अंडर-17,बालिका वर्ग 4 ×400 मीटर रिले रेस में ए.पोदार इंटरनेशनल स्कूल तथा अंडर-14, बालिका वर्ग 4 × 400 मीटर रिले रेस में ए.इंडियन स्कूल मस्कट ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 

आज की प्रतियोगिता में अंडर-14, बालक वर्ग के लिए बेस्ट एथलीट की ट्रॉफी वरदराज जगतप (एस पी एम पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल, पुणे महाराष्ट्र) के नाम रही। अंडर-17, बालक वर्ग में यही ट्रॉफी नीतीश कुमार (आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लस्टर-15) तथा अंडर-19, बालक वर्ग में देवाक भूषण (भारतीय विद्या भवन स्कूल) ने यह खिताब अपने नाम किया। बेस्ट एथलीट बालिका वर्ग के अंतर्गत अंडर-14 में बेस्ट एथलीट के खिताब से अनन्या अनन्या, (होली चिल्ड्रेन एकेडमी, क्लस्टर-19) को नवाजा गया, वहीं अंडर-17 के लिये ’एडविना जेसन (रोस मेरी पब्लिक स्कूल) तथा बालिका वर्ग अंडर-19 के लिए रिया बिस्ट (मॉर्डन पब्लिक स्कूल, शालीमार) को बेस्ट एथलीट की ट्रॉफी प्राप्त हुई। बेस्ट परफॉर्मर बालक वर्ग का खिताब देवाक भूषण (भारतीय विद्या भवन स्कूल) तथा बालिका वर्ग के लिये ’एडविना जेसन (रोस मेरी पब्लिक स्कूल) के नाम रहा। ओवरऑल बालक वर्ग चैंपियनशिप के लिए ट्रॉफी जे.पी.पी.एस.बरौत विद्यालय ने प्राप्त की तथा ओवरऑल बालिका वर्ग की विजेता ट्रॉफी मॉर्डन पब्लिक स्कूल शालीमार बाग के नाम रही। पूरी प्रतिस्पर्धा में ओवरऑल चैंपियनशिप की विशाल ट्रॉफी मॉर्डन पब्लिक स्कूल शालीमार बाग के नाम रही।

मुख्य अतिथि महोदय ने ध्वज अवरोहण कर कार्यक्रम समापन की औपचारिक घोषणा की। श्री संजय चैहान जी, सी.बी.एस.ई., पर्यवेक्षक की भूमिका मे तथा श्री जी. कृष्णन जी (टेक्निकल आब्जर्वर) का इस नेशनल एथलेटिक मीट-2025 मे विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। संस्था की निदेशिका डॅा० वन्दना सिंह जी एवं प्रधानाचार्या डॅा० नीलम सिंह जी ने सभी के सहयोग व आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया, विशेष रूप से सीबीएसई से पधारे अधिकारीगण के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की और कहा कि खेल खिलाडियो को एक विशेष कौशल प्रदान करता है जिससे वे विश्व के मानचित्र पर अपना नाम अंकित कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्नेहा सिंह तथा श्री धीरज सिंह द्वारा किया गया तथा सम्पूर्ण आयोजन श्री के.एन. सिंह के कुशल निर्देशन मे सम्पन्न हुआ।  एवीके न्यूज सर्विस

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »