NEW English Version

नगर आयुक्त ने किया क्वारसी से महेशपुर सड़क का निरीक्षण- खराब सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त का फूटा गुस्सा

अलीगढ़ : शहर की सफाई व्यवस्था को ओर अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने आज क्वार्सी चौराहे से सर्किट हाउस होते हुए महेशपुर जीवनगढ़ नाले से आगे धोर्रा पुलिया तक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति एवं ड्रेस की स्थिति का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने देखा कि प्रमुख मार्ग पर जगह-जगह कूड़ा एकत्रित है, सफाई कर्मचारी नियमित वर्दी में उपस्थित नहीं थे और कई क्षेत्रों में घर-घर से कचरा संग्रहण नहीं किया जा रहा था। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षक के0के0 सिंह को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर सड़क को पूर्ण रूप से कचरा मुक्त कर दुकानों पर दो-दो कूड़ेदान उपलब्ध नहीं कराए जाते और घर-घर से शत-प्रतिशत कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित नहीं किया जाता तो कार्यालय अटैच करते हुए शासन स्तर पर उनके विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।

जीवनगढ़ पुलिया क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों एवं भवन स्वामियों को समझाते हुए दोबारा गंदगी न करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि पुनः गंदगी फैलाई जाती है तो उनके विरुद्ध जुर्माना लगाया जाएगा और सामान जब्त कर लिया जाएगा।

 वार्ड 61 में तैनात सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति का भौतिक सत्यापन भी किया गया। नगर आयुक्त ने मौके पर 12 कर्मचारियों को अनुपस्थित पाते हुए उनके वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण में नगर आयुक्त ने सफ़ाई व्यवस्था में लापरवाही व गैर हाज़िर रहने पर  संदीप सुपरवाइज़र को मूल पद पर भेजने, सफ़ाई कार्य में लापरवाही बरतने पर सुपरवाइज़र संदीप का वेतन रोकने के साथ साथ संबंधित स्वच्छता निरीक्षक को चेतावनी जारी की है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी से गायब रहने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

नगर आयुक्त ने कहा कि क्वार्सी चौराहे से सर्किट हाउस, महेशपुर बाईपास तक का मार्ग वीआईपी मूवमेंट का प्रमुख मार्ग है। इस सड़क के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण और दुकानदारों द्वारा गंदगी फैलाने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नगर आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षक को  ऐसे अतिक्रमणकारियों और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा शहर की स्वच्छता में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगले 48 घंटों में इस पूरे मार्ग को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के ठोस कदम उठाए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ स्टेनो देश दीपक एवं मीडिया सहायक अहसान रब भी मौजूद रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »