NEW English Version

शहर को जाम मुक्त कराने की दिशा मे जमालपुर मे गरजा महाबली- यातायात व सफ़ाई में बाधक 200 से ज़्यादा अतिक्रमण को महाबली ने किया ध्वस्त

नगर आयुक्त की चेतावनी-सफ़ाई व ट्रैफिक मैनेजमेंट में सहयोग करें-ख़लल डालने वालों पर सख़्ती से होगी कार्यवाई:-नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा

अलीगढ़ : नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा मे नगर निगम द्वारा जमालपुर मे कर अधीक्षक आर0के कमल, राजस्व निरीक्षक करनपाल मीडिया सहायक अहसान रब प्रवर्तन दल के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसमे सड़क किनारे स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण नगर निगम के महाबली द्वारा ध्वस्त किया गया l नगर आयुक्त ने चेतावनी दी की जो लोग सड़क या सड़क किनारे फुटपाथ की पटरी पर अतिक्रमण किया है वो तुरंत हटा ले अन्यथा की स्थिति मे नगर निगम द्वारा उनका सामान जब्त कर लिया जायेगा।

उन्होंने कहां की कुछ स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण की वजह से शहर की जनता को आये दिन जाम जैसी विकराल समस्या से रूबरू होना पड़ता है  इसके निदान के लिए सभी को सहयोग की भावना से स्वयं अतिक्रमण को हटाने के लिए आगे आने की जरूरत है नगर निगम ऐसे लोगों का सम्मान करेंगा।

अलीगढ शहर की ज्वंलत ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने जलनिकासी व सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने को पहली प्राथमिकता मानने वाले नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने *यातायात और सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जन संवाद और जन सहयोग को महत्वपूर्ण बताया है।

वहीं नगर आयुक्त ने साफ शब्दों में कहा शहर की साफ सफाई जल निकासी और ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वालों के विरुद्ध नगर निगम सख्ती से कार्रवाई भी करेगा जमालपुर मे दोनों साइड से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया है और दोबारा अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण करने वालों को नगर निगम ने चेतावनी दी की दोबारा अतिक्रमण करने पर नगर निगम द्वारा कानूनी कार्रवाई करेगा। 

नगर आयुक्त ने बताया अतिक्रमण हटाने के पश्चात वीडियोग्राफी कराई गई है जो लोग दोबारा अतिक्रमण करेंगे उनके विरुद्ध नगर निगम अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज कराने के साथ-साथ सामान ज़ब्त भी किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »