NEW English Version

बीएचयू में दवाओं के दुष्प्रभाव के प्रति किया गया जागरूक

पाचवें राष्ट्रीय औषधि सतर्कता सप्ताह (17-23 सितम्बर 2025) के अवसर पर प्रो. किरन आर गिरी विभागाध्यक्ष फार्मोकोलोजी विभाग बीएचयू के निर्देशन में प्रतिकूल दवा प्रतिक्रिया निगरानी केंद्र, डिपार्मेंट आफ फार्मोकोलॉजी, आईएमएस, बीएचयू के द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते हुए अवधेश कुमार यादव फार्माकोविजिलेंस एसोसिएट (पीवीपीआई), एडवर्स ड्रग रिएक्शन मॉनिटरिंग सेंटर (एएमसी), फार्माकोलॉजी विभाग, आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी, यूपी ने लोगों को बताया कि राष्ट्रीय औषधि सतर्कता सप्ताह सत्र से 17-23 सितंबर तक पूरे देश में मनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य लोगों को औषधि के प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है, दवाओं के रिएक्शन या साइड इफेक्ट को व्यक्ति मोबाइल एप्लीकेशन, एडीआर रिपोर्टिंग फॉर्म, टोल फ्री नंबर 18001803024 (सोमवार से शुक्रवार प्रात 9:00 बजे से सायं 5:30 बजे) तक पर या नजदीकी ए.डी.आर. मॉनिटरिंग सेंटर पर रिपोर्ट कर सकता है, उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय फार्माकोविजिलेंस कार्यक्रम (PvPI) केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) के सहयोग से शुरू की गई एक पहल है, जो भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन काम करता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिकूल दवा प्रतिक्रियाओं (ADR) की निगरानी करना और देश में दवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जिससे रोगी सुरक्षा में सुधार हो।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वांचल के प्रख्यात मनोवैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार तिवारी, एआरटी सेंटर, एस एस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू के फार्मेसी ऑफिसर पवन कुमार, अजय सिंह, संतोष प्रजापति, दिनेश कुमार, शैलेश तिवारी व अनिल यादव ने विचार रखा। कार्यक्रम का संचालन श्री अवधेश कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री अमोद कुमार ने किया। डॉ. मनोज कुमार तिवारी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »