NEW English Version

एक्सिस बैंक का ‘मूव्स 2025’: भारत के युवाओं को बैंकिंग के भविष्य से जोड़ने की पहल

नागपुर, सितंबर 2025: भारत के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने अपने प्रमुख कैंपस एंगेजमेंट प्रोग्राम ‘मूव्स 2025’ के पहले संस्करण के विजेता घोषित कर दिए हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत के सबसे प्रतिभाशाली युवाओं को पहचानना और उन्हें तराशना है। इसमें देशभर के 50 प्रमुख एमबीए और इंजीनियरिंग संस्थानों, जैसे- आईआईएम, आईआईटी, इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस, एक्सएलआरआई और फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ के 21,000 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

‘एक्सिस बैंक का अगला बड़ा रणनीतिक कदम’ (नेक्स्ट बिग स्ट्रेटेजिक बेट फॉर एक्सिस बैंक) विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सस्टेनेबिलिटी, ग्रामीण बैंकिंग और मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कई चरणों, जैसे- आकलन, कैंपस-स्तरीय राउंड, सेमी-फाइनल, मेंटरशिप सत्र और ग्रैंड फिनाले के माध्यम से आयोजित इस प्रतियोगिता ने छात्रों की रचनात्मकता, संरचित सोच और नेतृत्व क्षमता को परखा। पुरस्कार, करियर अवसर और वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन देकर एक्सिस बैंक ने ‘मूव्स 2025’ को अकादमिक जगत और उद्योग जगत के बीच एक अनोखा पुल बना दिया है, जो छात्रों को वास्तविक अनुभव और प्रासंगिक कौशल प्रदान करता है।

इस पहल पर टिप्पणी करते हुए एक्सिस बैंक के ग्रुप एग्जीक्यूटिव और हैड- ह्यूमन रिसोर्सेस, राजकमल वेंपति ने कहा, “मूव्स 2025 ने विचारों, ऊर्जा और नवाचार की शानदार झलक दिखाई है। भारत के प्रतिभाशाली युवाओं से संवाद करना बेहद प्रेरणादायी रहा, जिनकी साहसी और बहुआयामी सोच हमें बैंकिंग के गतिशील भविष्य पर विश्वास दिलाती है। हम इस प्रतिभा को आगे बढ़ाने और मिलकर सार्थक बदलाव लाने के लिए उत्साहित हैं।”

ग्रैंड फिनाले में शीर्ष 10 फाइनलिस्ट टीमों ने अपने विचार सीधे एक्सिस बैंक के वरिष्ठ नेताओं की ज्यूरी के सामने प्रस्तुत किए, जिनमें मुनीश शारदा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर; नीरज गंभी, ग्रुप एग्जीक्यूटिव एंड हेड- ट्रेज़री, मार्केट्स और होलसेल बैंकिंग प्रोडक्ट्स; बिपिन सराफ, ग्रुप एग्जीक्यूटिव एवं हेड- भारत बैंकिंग; राजकमल वेंपति, ग्रुप एग्जीक्यूटिव एंड हेड- ह्यूमन रिसोर्सेस; समीर शेट्टी, ग्रुप एग्जीक्यूटिव- डिजिटल बिज़नेस ट्रांसफॉर्मेशन एंड स्ट्रेटेजिक प्रोग्राम्स; विजय मुलबगल, ग्रुप एग्जीक्यूटिव एंड हेड- होलसेल बैंकिंग कवरेज ग्रुप एंड सस्टेनेबिलिटी; प्रशांत जोशी, ग्रुप एग्जीक्यूटिव एंड चीफ क्रेडिट ऑफिसर; और प्रणव हरिदासन, एमडी और सीईओ, एक्सिस सिक्योरिटीज़ शामिल थे।

मूव्स 2025 के विजेता:

कॉलेज नाम स्थान

इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद श्रेयांश कलहंश और दिव्यानी विजेता आईआईटी खड़गपुर अमरप्रीत सिंह और इशिता मुटनेजा प्रथम उपविजेता फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़, दिल्ली आरुषि सिंगल और स्वस्ति वर्मा द्वितीय उपविजेता  विजेताओं को नकद पुरस्कार और एक्सिस बैंक में प्लेसमेंट अवसर प्रदान किए गए।

पहले ही संस्करण में शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए, एक्सिस बैंक आने वाले वर्षों में इस कार्यक्रम का विस्तार करेगा और देशभर के और अधिक कैंपसों तक इसे पहुँचाएगा, ताकि यह भारत की उभरती प्रतिभाओं के लिए बैंकिंग के भविष्य से जुड़ने का प्रमुख मंच बन सके। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »