NEW English Version

गंगा आरती में गूंजा जीतेगा भाई जीतेगा हमारा भारत जीतेगा

टीम इंडिया की जीत के लिए उतारी मां गंगा की आरती, ‘ चक दे इंडिया’ के लगे जयकारे

भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर विजय प्राप्त करे देवाधिदेव महादेव और मां गंगा से आशीर्वाद की कामना करते हुए नमामि गंगे ने रविवार को मैच के पूर्व प्रातः अस्सी घाट पर मां गंगा की आरती उतारी और भारतीय टीम का हौसला भी बढ़ाया।। नमामि गंगे के सदस्यों ने काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में आमजन के साथ भारत माता की जय के जयकारे लगाए। भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, क्रिकेट बैट इत्यादि लेकर राष्ट्रध्वज व आमजन के साथ  एशिया कप में पाकिस्तान  पर भारत के अजेय रथ का शंखनाद किया।

भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा हमारा भारत जीतेगा, बढ़ते चलो के गगन भेदी उद्घोष से अस्सी घाट का परिसर गूंज उठा। इस दौरान घाट पर मौजूद माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय टीम एशिया कप टी20 में अब तक अजेय है और उसने अपने सभी लीग मैच जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई है। क्रिकेट भारतीयों का प्रिय खेल है। 140 करोड़ भारतीयों की आशा और निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम पर है। भारतीय क्रिकेट टीम विजेता हो देवाधिदेव महादेव और मां गंगा से आशीर्वाद की कामना है।

आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, नमामि गंगे टीम के सदस्य एवं सैकड़ो की संख्या में नागरिक शामिल रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »