NEW English Version

एक्सक्लूसिव-लीजेंडरी-पेश है: एक बार फिर से ग्लोबल आइकॉन- स्कोडा ऑक्टेविया आरएस

स्कोडा ऑटो इंडिया एक लीजेंड, ऑक्टेविया आरएस की वापसी के साथ कार के शौकीनों में ड्राइविंग का जुनून फिर से जगाने के लिए तैयार है। ब्रैंड न्यू ऑक्टेविया आरएस की प्री-बुकिंग 6 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगी, जो स्कोडा ऑटो की सबसे आइकॉनिक परफॉर्मेंस सेडान की वापसी का प्रतीक है। यह ग्लोबल आइकॉन भारत में सीमित मात्रा में फुल-बिल्ट यूनिट (एफबीयू) के रूप में उपलब्ध होगी। इस लॉन्च के साथ, स्कोडा ऑटो इंडिया बेजोड़ ड्राइविंग डायनामिक्स, बोल्ड डिज़ाइन और बेजोड़ आरएस स्पिरिट चाहने वालों के लिए बनाई गई एक असली परफॉर्मेंस मशीन की पेशकश का वादा करता है।

ऑक्टेविया आरएस की वापसी पर टिप्पणी करते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रैंड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा, “इस साल की शुरुआत में, हमने वादा किया था कि एक ग्लोबल आइकॉन भारत में वापसी करेगा। आज मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमने ऑक्टेविया आरएस के साथ उस वादे को पूरा किया है। यह बैज एक बेजोड़ विरासत को समेटे हुए है, जिसका जुनून दो दशकों से भी ज्यादा समय से दुनिया भर के जोशीले लोगों में कायम रहा है। भारत में बिल्कुल नई ऑक्टेविया आरएस का यह लॉन्च सिर्फ एक कार की वापसी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जज़्बे की वापसी है। यह एक ऐसा लीजेंड है, जो परफॉर्मेंस, उम्मीदों और ड्राइविंग के सच्चे जज़्बे की निशानी है।”

आइकॉन की प्री-बुकिंग 

2025 में अपनी वापसी के साथ, ब्रैंड न्यू ऑक्टेविया आरएस एक बार फिर एक उम्मीदों के प्रतीक के रूप में अपनी जगह बना रही है, जो पहले से कहीं ज्यादा शार्प, बोल्ड और एक्सक्लूसिव है। ऑक्टेविया आरएस की प्री-बुकिंग 6 अक्टूबर, 2025 को सीमित अवधि के लिए सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »