NEW English Version

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नुमाइश ग्राउंड को साफ करने उमड़ा जन सैलाब

स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नगर निगम अलीगढ़ द्वारा “156 घंटे एक स्थान अभियान” के तहत नुमाइश ग्राउंड में भव्य श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह, जिलाधिकारी संजीव रंजन तथा नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त श्रीमती तपस्या यादव, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, सफाई कर्मी, अर्बन कंपनी की टीम, पार्षदगण तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

श्रमदान कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने झाड़ू लगाकर प्लास्टिक कैरी बैग व अन्य अपशिष्ट को एकत्र किया और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हर नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

आगामी दशहरे पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि नुमाइश ग्राउंड में 156 घंटे का यह विशेष स्वच्छता अभियान लगातार जारी रखा जाए और दशहरे तक मैदान की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दशहरे के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए नुमाइश ग्राउंड में मंगल बाजार का आयोजन फिलहाल स्थगित रहेगा, ताकि परिसर की साफ-सफाई और दशहरे से संबंधित आवश्यक तैयारियों में कोई बाधा न आए।

कार्यक्रम में मौजूद मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभिनव अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अलीगढ़ में स्वच्छता और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि स्वच्छ अलीगढ़, स्वस्थ अलीगढ़ बनाने में नगर निगम का सहयोग करें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।

नगर आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और सेवा ही सर्वोच्च धर्म है। दशहरे जैसे ऐतिहासिक पर्व पर नुमाइश ग्राउंड को स्वच्छ और आकर्षक रूप में प्रस्तुत करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »