NEW English Version

एक्सिस बैंक ने फ्रीचार्ज के साथ मिलकर भारत का पहला गोल्ड-समर्थित क्रेडिट ऑन यूपीआई लॉन्च किया

भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने फ्रीचार्ज के साथ मिलकर क्रेडिट ऑन यूपीआई विद गोल्ड लोन पेश किया है। यह भारत की पहली ऐसी क्रेडिट लाइन है, जो गोल्ड के भरोसे पर आधारित है और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के ज़रिए उपलब्ध होगी। यह नया समाधान खासतौर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई), स्व-रोज़गार करने वाले उद्यमियों और शहरी व ग्रामीण व्यापारियों के लिए तैयार किया गया है।

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने गोल्ड के बदले तुरंत क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रोडक्ट मौजूदा एक्सिस बैंक ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जो बैंक की गोल्ड लोन शाखाओं से जुड़े हैं। पूरी प्रक्रिया डिजिटल है, यानि ऑनबोर्डिंग के बाद शाखा जाने की ज़रूरत नहीं है।

इसमें ब्याज सिर्फ उतनी ही राशि पर लगेगा, जितने का उपयोग किया गया है। भुगतान और रीपेमेंट यूपीआई या यूपीआई क्यूआर के जरिए तुरंत किया जा सकता है, चाहे वह फ्रीचार्ज ऐप से हो या किसी भी यूपीआई ऐप से। इससे ग्राहकों को रीयल-टाइम कैश फ्लो मैनेजमेंट और पारदर्शिता मिलती है।

लॉन्च के अवसर पर एक्सिस बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुनीश शारदा ने कहा, “क्रेडिट ऑन यूपीआई विद गोल्ड लोन के साथ एक्सिस बैंक डिजिटल युग में सुरक्षित क्रेडिट का नया मानक स्थापित कर रहा है। गोल्ड की विश्वसनीयता और यूपीआई की सुविधा को जोड़कर हम ग्राहकों को तुरंत और लचीले क्रेडिट दे रहे हैं। यह लॉन्च हमारी नवाचार और वित्तीय समावेशन पर फोकस का प्रमाण है। हम मानते हैं कि इस उत्पाद की अनूठी डिजिटल विशेषताएँ तेज़ी से अपनाने को प्रेरित करेंगी और ग्राहकों को उनके वित्तीय मामलों पर अधिक नियंत्रण देंगी, जिससे यूपीआई-लिंक्ड क्रेडिट समाधानों में हमारी नेतृत्व स्थिति और मजबूत होगी।”

यह कदम एनपीसीआई  के हाल ही में जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप है, जिसमें यूपीआई पर क्रेडिट लाइन की अनुमति दी गई है। इससे सुरक्षित क्रेडिट तक पहुँच आसान होगी, मैन्युअल प्रक्रियाओं पर निर्भरता घटेगी और बड़े स्तर पर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा।

एनपीसीआई  की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर- ग्रोथ, सोहिनी राजोला ने कहा, “क्रेडिट ऑन यूपीआई वित्तीय संस्थानों को क्रेडिट तक पहुँच आसान और सुरक्षित बनाने का मजबूत ढाँचा देता है। एक्सिस बैंक की गोल्ड-बैक्ड क्रेडिट लाइन दिखाती है कि यह ढाँचा भारत के डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम में क्रेडिट को और सहज, सुरक्षित और व्यापक बना सकता है।”

इस लॉन्च में एक्सिस बैंक की क्रेडिट और ग्राहक पहुँच में विशेषज्ञता तथा फ्रीचार्ज की डिजिटल ऑनबोर्डिंग और भुगतान सुविधा की ताकत को मिलाकर एक सरल, भरोसेमंद और आसानी से उपलब्ध गोल्ड-बैक्ड क्रेडिट प्रोडक्ट पेश किया गया है, जिसने भारत में डिजिटल लेंडिंग के स्तर को उच्च स्तर पर पहुँचा दिया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »