NEW English Version

प्रयागराज में मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान हेतु डॉ. मनोज तिवारी आमंत्रित

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर 2025 के अवसर पर प्रयागराज स्थित अस्तित्व साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर द्वारा सेमिनार का आयोजन किया जायेगा जिसका थीम: माइन्ड मैटर्स: लेट ‘एस टॉक, लेट ‘एस हील (मन मायने रखता है: आऐं बात करके ठीक करें)। सेमिनार को पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध मनोचिकित्सक व लाइफ कोच डॉ. मनोज कुमार तिवारी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करने हेतु आमंत्रित किया गया है, डॉ. तिवारी मुख्य रूप से आत्महत्या एवं मोबाइल एडिक्शन के कारणों व निवारण के उपायों पर चर्चा के साथ-साथ सहभागियों को रिलैक्सेशन एक्सरसाइज का अभ्यास कराऐंगे। सेमिनार संयोजिका व अस्तित्व साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर, प्रयागराज की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती मालविका राव ने बताया कि सेमिनार में मनोविज्ञान के छात्र-छात्राओं व समाज सेवियों सहित बड़ी संख्या में आमजन सहभागिता करेंगे।

आमजन में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु केंद्र निःशुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कर रही है। सेमिनार में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ न केवल व्याख्यान देंगे बल्कि तनाव से बाहर निकालने हेतु विभिन्न तकनीक पर चर्चा के साथ अभ्यास भी कराऐंगे ताकि आमजन अपने दिनचर्या में उसे शामिल करके तनाव से बचे रह सकें। सेमिनार के आयोजन में डॉ सुभद्रा कुमारी, सौशन रिजवी, सानुवेर इदरीश की मुख्य भूमिका है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »