NEW English Version

सिंगल यूज़ प्लास्टिक इस्तेमाल पर GST विभाग व नगर निगम की बड़ी कार्रवाई-ट्रक सहित ज़ब्त हुई सिंगल यूज़ प्लास्टिक

अलीगढ़ : यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा अनुरूप प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक और प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बने उत्पादों को अलीगढ़ में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की दिशा में प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

रविवार को ताला नगरी में GST विभाग व नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई में प्रतिबंधित प्लास्टिक से भरे ट्रक को जीएसटी विभाग द्वारा जप्त किया गया।

रविवार सुबह सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह की अगुवाई में नगर निगम प्रवर्तन व स्वच्छता निरीक्षक व पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम द्वारा जीएसटी विभाग द्वारा जप्त की गई ट्रक से भरे  प्लास्टिक/पॉलिथीन की संयुक्त रूप से प्रतिबंधित पॉलिथीन की जांच की गई।  जांच में पाया गया कि लगभग ट्रक में ज्यादातर मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन भरी हुई है। जिसको प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा ज़ब्त करते हुए नगर निगम को ज़ब्त की गई प्रतिबंधित पॉलिथीन को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित करने के लिए हैंडोवर की गई।

सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि मौके पर ज़ब्त की किये गए ट्रक को जीएसटी विभाग द्वारा अग्रिम कार्रवाई के लिए आवश्यक दस्तावेज चेक करने के लिए अपनी कस्टडी में लिया गया है साथ ही साथ ट्रक में सामान के रूप में पॉलिथीन के मालिक व ट्रांसपोर्ट स्वामी को जीएसटी और नगर निगम की टीम द्वारा बुलवाया गया है संभवतः सोमवार को उसके आने पर नगर निगम स्तर से पॉलिथीन पर नियमानुसार जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक कैरी बैग और इससे बने उत्पादों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है इसका इस्तेमाल और बिक्री करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है नगर निगम अलीगढ़ द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बिक्री और इस्तेमाल करने वालों पर तीसरी नज़र रखी जा रही है ऐसे लोग स्वयं नगर निगम में सिंगल यूज़ प्लास्टिक को त्याग करने के लिए आगे आए नगर निगम उनका सम्मान करेगा*

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »