NEW English Version

अब जल्द शहर से बाहर होंगी डेयरियां

शहर की स्वच्छता व्यवस्था और जनहित स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम सीमा क्षेत्र में संचालित डेयरियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ने सोमवार सुबह पंचनगरी और सराय हरनारायण के कई क्षेत्रों में छापेमार कार्रवाई करते हुए गंदगी फैलाने, गोबर नालियों में बहाने तथा क्षेत्र में प्रदूषण करने के आरोप में लगभग 30 डेयरी संचालकों पर ₹50,000 प्रति डेयरी के हिसाब से कुल 1500000 लाख का कोर्ट चालान/जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई में नगर आयुक्त के साथ सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह एवं पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने एक-एक डेयरी में जाकर हालात का जायजा लिया और डेयरी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अगले दो महीनों के भीतर अपनी डेयरियों को नगर निगम सीमा से बाहर स्थानांतरित करें अन्यथा उनकी पशु संपत्ति और उपकरण जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।

इन पर हुई नगर आयुक्त की कार्रवाई

छापेमारी के दौरान नगर आयुक्त ने कई डेयरी स्वामियों—जिनमें जोगिंदर सिंह पुत्र कालीचरन पशुओं की संख्या 36, नितिन पुत्र जयप्रकाश पशुओं की संख्या 11 बेनामी पुत्र राम यादव पशुओं की संख्या 35 मनोज यादव पुत्र कालीचरन पशुओं की संख्या 33 रामकुमार पुत्र राम यादव पशुओं की संख्या 28 सचिन पुत्र पप्पू यादव पशुओं की संख्या दो राजेश पुत्र कालीचरन पशुओं की संख्या 28 रविंद्र पुत्र प्रेमपाल पशुओं की संख्या 19 सोनू यादव पुत्र शिशुपाल यादव पशुओं की संख्या 25 दिनेश नरेश करणपाल ब्रह्मदेव पुत्र कल्याण सिंह पशुओं की संख्या सभी पर 25 25 भोला पुत्र पदम सिंह पशुओं की संख्या 25 नरेश पुत्र नाम नेत्रपाल पशुओं की संख्या 30 तेजवीर पुत्र सुरेश पशुओं की संख्या 26 तोताराम पुत्र सुरेश चंद्र पशुओं की संख्या 27 अनीस पुत्र कालीचरन वर्षों की संख्या 7 अशोक पुत्र गोपी राम पशुओं की संख्या 18 संजू यादव पुत्र रघुवर पशुओं की संख्या 15 कालीचरन पुत्र वीर सिंह पशुओं की संख्या 45 देवेंद्र पुत्र छोटेलाल पशुओं की संख्या 75 बाबूलाल पुत्र पप्पू यादव पशुओं की संख्या 12 रिंकू पुत्र पप्पू यादव पशुओं की संख्या 13 गौरव पुत्र पप्पू यादव पशुओं की संख्या 10 सौरभ पुत्र पप्पू यादव पशुओं की संख्या 10 केशव पुत्र महावीर पशुओं की संख्या 10 सुखपाल पुत्र प्रेम सिंह पशुओं की संख्या सुरेश पुत्र राम सिंह पशुओं की संख्या 17 सहित अन्य की डेयरियों में गंदगी, गोबर के ढेर और नालियों में प्रदूषण फैलाने के मामले पाए। सभी पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश तत्काल दिए गए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा

शहरी सीमा में डेयरियों के संचालन से नालियों की सफाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लाख सफाई के बाद भी डेयरियों का गोबर नालियों में जाने से जलभराव और प्रदूषण की समस्या बनी रहती है। यह स्थिति जन-स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए अब सभी डेयरियों को नियमानुसार शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगर निगम के 90 पार्षद वार्डों में लगभग 600 से अधिक अवैध डेयरियां संचालित हो रही हैं, जो शहर की स्वच्छता के लिए बड़ी चुनौती हैं। फिलहाल डेयरी संचालकों को दो महीने का समय दिया जा रहा है। इसके बाद कोई भी डेयरी शहर की सीमा में संचालित पाई गई तो उसके विरुद्ध जुर्माना, कुर्की एवं पशु जब्ती जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »