NEW English Version

इंडिया आईएनएक्स ने मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च के साथ वर्ल्ड इन्वेस्टर वीक 2025 का किया उद्घाटन

भारत की पहला इंटरनेशनल एक्सचेंज और बीएसई की सब्सिडरी कंपनी इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (इंडिया आईएनएक्स) ने आज देवएक्स को-स्पेस, जीआईएफ़टी सिटी में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ वर्ल्ड इन्वेस्टर वीक 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईएफएससीऐ के अध्यक्ष श्री के. राजारमन उपस्थित थे, साथ ही आईएफएससीऐ, इंडिया आईएनएक्स और जीआईएफ़टी आधारित संस्थाओं के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। भारत के ग्लोबल फाइनेंशियल इन्क्लूज़न की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए, इंडिया आईएनएक्स ने अपना नेक्स्ट जनरेशन प्लेटफ़ॉर्म “बोल्ट प्लस ऑन वेब (BOW)” मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया।

इस एप्लिकेशन को इन्वेस्टर्स को वैश्विक स्तर पर सहज और आसान पहुंच प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है:

  • मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सीधे यूएसडी में सेंसैक्स फ्यूचर्स का व्यापार करना।
  • इंडिया आईएनएक्स पर आने वाली कंपनियों की लिस्टिंग में अवसरों तक पहुंच।
  • तेज़, आसान और लिमिटलेस ट्रेडिंग एक्सपीरियंस देना।

अपने डिजिटल ऑप्शन्स का और विस्तार करते हुए, इंडिया आईएनएक्स की सब्सिडरी कंपनी, इंडिया आईएनएक्स ग्लोबल एक्सेस ने भी उद्घाटन सत्र के दौरान अपना मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया। गूगल प्ले स्टोर पर “इंडिया आईएनएक्स ग्लोबल एक्सेस” नाम से उपलब्ध यह एप्लिकेशन भारतीय और वैश्विक ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सहज निवेश और ट्रेडिंग करने में सक्षम बनाता है, और ग्लोबल इन्वेस्टमेंट के अवसरों तक उनकी पहुँच आसान बनाता है।

इंडिया आईएनएक्स के एमडी एवं सीईओ, श्री विजय कृष्णमूर्ति ने कहा: “इंडिया आईएनएक्स (BOW) और इंडिया आईएनएक्स ग्लोबल एक्सेस मोबाइल एप्लिकेशन का लॉन्च इस बात को दर्शाता है कि हम निवेशकों को विश्वस्तरीय तकनीक और लिमिटलेस मार्केट एक्सेस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ये प्लेटफ़ॉर्म ग्राहकों को न केवल यूएसडी में सेंसैक्स फ्यूचर्स और अन्य एक्सचेंज ट्रेडेड प्रोडक्ट्स में ट्रेड करने की सुविधा देंगे, बल्कि उन्हें वैश्विक इक्विटी और डेट मार्केट्स में भी सहज रूप से भाग लेने में सक्षम बनाएंगे।”

जीआईएफ़टी सिटी में वर्ल्ड इन्वेस्टर वीक 2025 भारत की वैश्विक पूंजी बाजारों में बढ़ती प्रमुखता को दर्शाता है और अंतरराष्ट्रीय निवेश तक पहुंच को अधिक डेमोक्रेटिक लोकतांत्रिक इंडिया आईएनएक्स द्वारा उठाए गए इनोवेटिव कदमों को दर्शाता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »