NEW English Version

शहर को जाम मुक्त कराने की दिशा मे जमालपुर ओवर ब्रिज से रेडियो कॉलोनी तक गरजा महाबली

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा मे नगर निगम द्वारा जमालपुर ओवर ब्रिज से रेडियो कॉलोनी तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिस मे सड़क किनारे स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण नगर निगम के महाबली द्वारा ध्वस्त किया गया l नगर आयुक्त ने चेतावनी दी की जो लोग सड़क या सड़क किनारे फुटपाथ की पटरी पर अतिक्रमण किया है वो तुरंत हटा ले अन्यथा की स्थिति मे नगर निगम द्वारा उनका सामान जब्त कर लिया जायेगा।

उन्होंने कहां की कुछ स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण की वजह से शहर की जनता को आये दिन जाम जैसी विकराल समस्या से रूबरू होना पड़ता है  इसके निदान के लिए सभी को सहयोग की भावना से स्वयं अतिक्रमण को हटाने के लिए आगे आने की जरूरत है नगर निगम ऐसे लोगों का सम्मान करेंगा।

नगर आयुक्त ने साफ शब्दों में कहा शहर की साफ सफाई जल निकासी और ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वालों के विरुद्ध नगर निगम सख्ती से कार्रवाई भी करेगा l उन्होंने बताया की जमालपुर ओवर ब्रिज से रेडियो कॉलोनी तक दोनों साइड से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया है और दोबारा अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण करने वालों को नगर निगम ने चेतावनी दी की दोबारा अतिक्रमण करने पर नगर निगम द्वारा कानूनी कार्रवाई करेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »