NEW English Version

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सेमिनार सम्पन्न

वैदिक व्यवहार मानक व परंपराऐं उत्तम मानसिक स्वास्थ्य का आधार है: डॉ मनोज तिवारी

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर 2025 के अवसर पर प्रयागराज स्थित अस्तित्व साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका थीम: मन मायने रखता है: आओ बात करके ठीक करें। सेमिनार को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए इस श्री बादल चटर्जी पूर्व आयुक्त ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु सभी क्षेत्रों में व्यापक कार्यक्रम की आवश्यकता है मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, किंतु जानकारी एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण यह उपेक्षित है।

सेमिनार को पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ मनोज कुमार तिवारी मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए बताया कि लोगों की बढ़ती अतार्किक अपेक्षाऐं, एकांकी परिवार व्यवस्था, भौतिक संसाधनों पर अधिक निर्भरता, सामाजिकता व अध्यात्म की भावना में आ रही कमी तनाव व आत्महत्या के कारण हैं। डॉ मनोज ने बच्चों में मोबाइल एडिक्शन के लिए परिवार व माता-पिता को जिम्मेदार बताया। उन्होंने तनाव एवं आत्महत्या के विचार में कमी लाने के लिए आपसी सहयोग व वैदिक व्यवहार मानकों- परंपराओं को अपनाने पर विशेष बल दिया। मोबाइल एडिक्शन से बचाव के लिए उन्होंने साप्ताहिक मोबाइल व्रत तथा घर में मोबाइल स्टेशन बनाने की बात कही। डॉ तिवारी ने सहभागियों को रिलैक्सेशन एक्सरसाइज का अभ्यास कराया जिससे तनाव के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सके।

सेमिनार संयोजिका व अस्तित्व साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर की संस्थापक अध्यक्ष डॉ मालविका राव ने बताया कि सेमिनार में मनोविज्ञान के छात्र-छात्राओं व समाज सेवियों सहित बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता किया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य लोगों में मानसिक स्वास्थ्य की प्रति जागरूकता लाना है उन्होंने कहा कि हमारा सेंटर वर्ष भर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।

सेमिनार को डॉ अभिलाषा चतुर्वेदी, प्रो. संतोष भदौरिया, श्री तलत मोहम्मद, डॉ शांति चौधरी, श्री असरार गांधी ने मुख्य रूप से संबोधित किया। कार्यक्रम में सेंटर द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु आयोजित निःशुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिताओं मैं सहभागिता करने वाले सहभागियों को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

सेमिनार के आयोजन में सौशन रिजवी, सानुवेर इदरीश, आभा यादव, राजीव जायसवाल, अर्षिता, अर्पिता, आकृति राव, कृतिका मिश्रा, पावनी, श्रेया, अभिनंदन, आयुषी, अनुष्का, मंजरी, अर्चिता की मुख्य भूमिका है। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुभद्रा कुमारी तथा अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ मालविका राव ने किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »