NEW English Version

कोलंबो में एशिया रग्बी एमिरेट्स सेवन्स सीरीज़ 2025 के दूसरे चरण के लिए इंडियन सीनियर वीमंस रग्बी सेवन्स टीम तैयार

मुंबई, अक्टूबर 2025: हांगझोउ में शानदार प्रदर्शन के बाद, जहाँ भारत ने कुल मिलाकर छठा स्थान हासिल किया था, इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन (आईआरएफयू) ने आज सीनियर वीमंस रग्बी सेवन्स टीम का ऐलान किया है, जो एशिया रग्बी एमिरेट्स सेवन्स सीरीज़ (एआरईएसएस) 2025 के दूसरे चरण में हिस्सा लेगी। यह टूर्नामेंट 18-19 अक्टूबर को कोलंबो, श्रीलंका में होगा।

पहले चरण में 10वें सीड के तौर पर उतरने और टॉप छह टीमों में जगह बनाने के बाद भारतीय टीम अब कोलंबो में नए आत्मविश्वास और अनुभव के साथ उतरेगी। फिलीपींस (24-5) और यूएई (19-12) पर मिली जीत यह दर्शाती है कि भारत अब एशिया की बड़ी टीमों के मुकाबले में भी मजबूती और संयम के साथ खेल रहा है।

एशिया रग्बी एमिरेट्स सेवन्स सीरीज़ में एशिया की 12 शीर्ष राष्ट्रीय टीमें शामिल होती हैं, जहाँ कई चरणों के बाद कुल अंकों के आधार पर अंतिम रैंकिंग तय की जाती है।

टीम की प्रगति पर बात करते हुए, इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन (आईआरएफयू) के अध्यक्ष राहुल बोस ने कहा, “हांगझोउ में प्रदर्शन बेहद उत्साहजनक और प्रेरणादायक रहा। एशिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट में पहली बार खेलते हुए छठे स्थान पर रहना हमारी महिला रग्बी टीम की मेहनत और प्रगति को दर्शाता है। जैसे-जैसे टीम कोलंबो के लिए तैयारी कर रही है, हम इस लय को बनाए रखते हुए एशिया की शीर्ष टीमों में भारत को स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।”

इंडियन वीमंस सेवन्स टीम के मुख्य कोच पॉल डेलपोर्ट ने कहा, “पहले चरण से, खेल के निष्पादन और निरंतरता, दोनों में हमें कई अहम् बातें सीखने को मिलीं। अब हमारा ध्यान इन्हीं अनुभवों को कोलंबो में बेहतर नतीजों में बदलने पर है। खिलाड़ियों ने जबरदस्त समर्पण दिखाया है और हम उन्हें एक बार फिर आत्मविश्वास के साथ खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं।”

दूसरे चरण से पहले अपने विचार साझा करते हुए, टीम की कप्तान शिखा यादव ने कहा, “हांगझोउ में जो उपलब्धि हासिल हुई है, हमें उस पर गर्व है, लेकिन हम जानते हैं कि अभी हम और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। हर मैच ने हमें मजबूत और एकजुट बनाया है। अब कोलंबो में हमारा ध्यान पूरी एकाग्रता और जोश के साथ भारत के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ देने पर है।”

दूसरे चरण के लिए चुनी गई टीम में हांगझोउ की मुख्य टीम के साथ कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी भी हुई है, जिससे टीम और भी मजबूत हुई है। भारत अब अपने टॉप-6 स्थान को और बेहतर करने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

घोषित टीम:

शिखा यादव (कप्तान), दुमुनी मरांडी (उपकप्तान), अमनदीप कौर, उज्जवला घुगे, गुरिया कुमारी, संध्या राय, भूमिका शुक्ला, संध्यारानी तुडू, निर्मल्या राउत, आरती कुमारी, कल्याणी पाटिल, वैष्णवी पाटिल, तरुलता नाइक

टूर्नामेंट का विवरण:

स्थान: कोलंबो, श्रीलंका

दिनाँक: 18-19 अक्टूबर, 2025 मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »