NEW English Version

विकसित उत्तर प्रदेश@2047 के लिए हुआ भव्य विशेष सत्र व प्रबुद्ध सम्मेलन

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान के तहत माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी  आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप विकसित उत्तर प्रदेश@2027 के शताब्दी पर्व के सम्बंध में आयोजित विशेष सत्र/सम्मेलन गोष्ठी में अलीगढ़ के प्रबुद्ध जनों व धार्मिक गुरुओ ने बिना किसी भेदभाव के अलीगढ़ के विकास व उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने में एक जूट होकर माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व व उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए विकसित उत्तर प्रदेश के स्वप्न को साकार करने का संकल्प व अनेको वक्ताओ ने अलीगढ़ की  स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए  अपने दायित्व को समझने की बात कही।

विकसित उत्तर प्रदेश@2047 के लिए हुआ भव्य विशेष सत्र व प्रबुद्ध सम्मेलन

कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मंचासीन महापौर प्रशांत सिंघल, उपसभापति ठाकुर दिनेश जादौन, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव की अगुवाई में शहर के विभिन्न वर्ग जिनमे पार्षद, आईएमए, डॉक्टर, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, व्यापार मंडल, स्कूल कालेज, एडवोकेट, शिक्षक मीडिया वर्ग के लोगों ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, साफ सफाई, अतिक्रमण, मार्ग प्रकाश, नाले नालो की सफ़ाई में सुधार के लिए सुझाव भी दिए। सम्मेलन में आये प्रबुद्ध जनों ने उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया, प्रबुद्ध जनों ने एक जुट होकर शहर की स्वच्छता में बदलाव लाने के लिए कठोर निर्णय लेने का अनुरोध महापौर व नगर आयुक्त से किया। 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की जिनमेज़ियम डिपार्टमेंट से मंज़र कमर, मुस्लिम धर्म गुरु मुफ़्ती  ज़ाहिद, सिख समुदाय से सरदार भूपेंद्र सिंह, हिन्दू समाज से कृष्णा गुप्ता पार्षद अनिल सेंगर असलम नूर आईएमए से डॉ विपिन गुप्ता, सांस्कृतिक वर्ग से पूनम सारस्वत, व्यापारी वर्ग से मास्टर ओम प्रकाश, सेंटर पॉइंट व्यापार मंडल से विवेक बक़ाई, एडवोकेट अनूप कौशिक, उड़ान सोसायटी से ज्ञानेंद्र मिश्रा ने विकसित उत्तर प्रदेश पर कई जनहित सुझाव दिए। 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा अगले 6 माह में अलीगढ़ की सूरत व सीरत में बदलाव दिखाई देगा शहर के विकास में सीएम ग्रिड की सड़कें चार चांद लगाएगी आने वाले दिसंबर तक इन सड़कों के निर्माण कार्य के पूरे होने से विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को सार्थक सिद्ध करने में अलीगढ़ की भूमिका अग्रिणी रहेगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि विकसित उत्तर प्रदेश @2047 के लिए अलीगढ़वासी  एक सुझाव पोर्टल (viksitup.in) या QR कोड के माध्यम से लॉग इन कर सकते हैं। पोर्टल पर मोबाइल नंबर दर्ज करके और ओटीपी प्राप्त करके आगे बढ़ सकते हैं। अपना जिला, शहरी/ग्रामीण क्षेत्र, और ब्लॉक चुनने के बाद, सुझाव क्षेत्र चुनकर अपना सुझाव लिख या बोलकर दर्ज कर सकते हैं।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जी के नेतृत्व में हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है आने वाले 2047 में भारतवर्ष विकसित भारत बनेगा और विकसित भारत को बनाने में विकसित उत्तर प्रदेश बनाने में अलीगढ़ की भूमिका अग्रणी होगी।

मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप  2047 तक उत्तर प्रदेश को एक विकसित और ट्रिलियन-डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के विजन डॉक्यूमेंट की ओर सरकार के प्रयासों को जन जन तक पहुंचने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योग आदित्यनाथ जी के ड्रीम प्रोजेक्ट विकसित उत्तर प्रदेश@2047 को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होकर बिना किसी भेदभाव के देशहित में कार्य करने की जरूरत है।

कार्यक्रम का संचालन विजय गुप्ता मज़हर उर क़मर कार्यक्रम की व्यवस्था देश दीपक अहसान रैब व रजत सिंह ने की। कार्यक्रम के समाप्त होने पर विकसित उत्तर प्रदेश और माननीय मुख्यमंत्री जी के विजन की पुस्तिका को सभी प्रबुद्ध जनों और पार्षदों को वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अपन नगरी तो राकेश कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में पार्षद कार्यक्रम मे माननीय पार्षद गण दिनेश ठाकुर योगेश सिंघल राकेश ठाकुर राजबहादुर मो. असलम बॉबी मनोज कुमार हरिशंकर राजकुमार दीपक चौधरी गंगे पहलवान शिव कुमार नदीम खान अगन लाल पवन कुमार आजाद सिंह सुनील निगम भूपेंद्र लोधी लाल सिंह महावीर सिंह मोहम्मद हफीज अब्बासी मो तारिक नसी अहमद विमलेश देवी शाहीन सद्दाम अशरफी मो आदिल उम्मेद आज़म विनीत यादव. मनोज कुमार एम.ए.खान डॉ मधु आंधीवान अकबर सुमित कुमार मानेंद्र सिंह कपिल राजकुमार राम किशोर माहौर योगेंद्र पाल मो. रासीद मो. चाँद पूनम सारस्वत व्यापार मंडल से विवेक बगाई मास्टर ओम प्रकाश चेतना समिति से डॉ किशोर सिंह मंगल सैनी गौ सेविका से कृष्णा गुप्ता एनजीओ से अभिषेक वरुण राजेंद्र सिंह गुलजार अहमद डॉ वी.पी. पाण्डेय एएमयू से मजहर उर कमर मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »