NEW English Version

दीपावली पर जगमगाती रोशनी से रोशन

महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने दीपावली पर नगर निगम इंतिजामों को चाक चौबंद बनाने का वादा करते हुये कहा इस बार धनतेरस, छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज के अवसर पर नगर निगम स्ट्रीट लाइट व सफाई से गुलज़ार होगा दीपावली का त्यौहार। दीपावली पर बेहतर से बेहतर व्यवस्थाओं को कराने के लिये नगर आयुक्त  प्रेम प्रकाश मीणा ने अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित करते हुए नगर निगम की एडवाइजरी जारी की है।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में दीपावली पर नगर निगम इंतजामों, पुलिस व जिला प्रशासन के सहयोग और समन्वय को देखते हुए सभी थाना वाइज़ व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम के 4 सेक्टर बनाए गए* हैं। प्रत्येक सेक्टर में एक वरिष्ठ अधिकारी को सेक्टर प्रभारी नामित किया गया है।

4 सेक्टर व्यवस्था

  • सेक्टर-1 सिविल लाइन /क़्वार्सी थाना अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल प्रभारी सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव मोबाइल नंबर 8052937139 होंगी।
  • सेक्टर-2 क़्वार्सी थाना / महुआ खेड़ा तथा गांधी पार्क अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल कर अधीक्षक बेचन प्रसाद मोबाइल नंबर 9454590336 होंगे।
  • सेक्टर-3 थाना सासनी गेट/थाना कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल प्रभारी उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह मोबाइल नंबर 9454022022 होंगे।
  • सेक्टर-4 थाना देहली गेट/रोरावर अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल प्रभारी सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मोबाइल नंबर 991063364 होंगे।

इसके साथ साथ मुख्य अभियन्ता, महाप्रबंधक जल, मुख्य अभियन्ता यांत्रिक, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, पशु कल्याण अधिकारी, प्रभारी कंट्रोल रूम, प्रवर्तन प्रभारी, सभी क्लस्टर प्रभारियों  जोनल अधिकारियों के दायित्व निर्धारित करते हुये फिल्ड में मुस्तैद रहने की सख्त हिदायत दी गयी है।

लाइट व्यवस्था

उन्होनें बताया कि उन्होनें बताया दीपावली पर सभी धार्मिक स्थलों, प्रमुख बाजारों, मुख्य-मुख्य मार्गाे पर प्रकाश बिन्दुओं को प्रयोज्जलित करने के लिये अधीनस्थों को सख्त हिदायत दी गयी है साथ ही सभी पार्षद वार्ड में पथ प्रकाश विभाग द्वारा 65 लाइट प्रति वार्ड में मुख्य मार्गो मोहल्लों में लगायी गयी है।

पेयजलापूर्ति

दीपावली पर नियमित पेयजल आपूर्ति व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये जलकल प्रागंण में पर्याप्त 30 पेयजल टैंकर भी रखवाये वहॉ प्रमुख मार्गाे पर टैंकर खड़े किये जायेगें।

सफाई व्यवस्था

उन्होंने बताया दीपावली 8 स्वच्छता निरीक्षक के नेतृत्व में अर्बन कम्पनी व 80 सफाई कर्मचारियों की नाइट स्वपिंग गैंग तैयार की गई है जिनके साथ 5 मैकेनिकल लोडर 80 टाटा टिपर 60 फागिंग 80 र्स्पे मशीन साथ रहेंगी। नगर निगम का प्रयास दीपावली को देखते हुए रात में शहर के सभी प्रमुख स्थानों और मुख्य मुख्य बाजारों से कूड़ा उठाने का रहेगा इसलिए दुकानदारों से अपील की जाती है की दुकान बंद करते समय अपनी दुकान और प्रतिष्ठान का कूड़ा रात में ही बाहर निकाले व रात में ही सफाई करें। 

एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम

उन्होंने बताया दीपावली को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कंट्रोल रूम को लगातार कार्यशील रखा गया है शिकायतों के लिये 1533 व 7500441344 कार्यशील है।

अनहोनी पर भी मुस्तैद रहेगा नगर निगम

उन्होंने बताया दीपावली पर पटाखों से होने वाली अनहोनी एवं किसी भी अप्रिय घटना को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा फायर ब्रिगेड विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए संवेदनशील प्वाइंटों पर पानी के टैंकर खड़े कराए जाएंगे।

आवारा पशुओं व ट्रैफिक की होगी रोकथाम

इसके साथ-साथ चौराहों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट और किसी भी प्रकार के आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना को रोकने की दृष्टिगत 4 सेक्टर में 4 कैटल कैचर और 2 ट्रैफिक क्रेन को मूवमेंट पर लगाया गया है। पशुपालकों को हिदायत दी गई है खुले में पशु विचरण करते हुए पाए जाने पर पशु को पकड़ने के साथ ही पशुपालक पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »