NEW English Version

शहर दुल्हन की तरह सजा-दीपावली पर रंग-बिरंगी दूधिया रोशनी से जगमगाया अलीगढ़

महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से नगर निगम की लाइट सजावट का किया शुभारंभ

महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से नगर निगम की लाइट सजावट का किया शुभारंभ

इस बार दीपावली पर्व के अवसर पर पूरा अलीगढ़ शहर दुल्हन की तरह सजा दिखाई दे रहा है। महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपने वादे के अनुसार शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं शासकीय भवनों को रंग-बिरंगी दूधिया रोशनी से सजवाकर नगर वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

शनिवार शाम महापौर एवं नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से सेंटर पॉइंट से लाइटिंग सजावट अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण कर प्रमुख बाजारों की साज-सज्जा का निरीक्षण किया। *सेंटर पॉइंट कटपुला रेलवे रोड स्मार्ट रोड और प्रमुख चौराहों पर पहली बार नगर निगम द्वारा लगवाई गई आकर्षक छतरीनुमा सजावटी लाइटिंग ने शहर की सुंदरता को चार चांद लगा दिए।*

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य अलीगढ़ को रोशनी और स्वच्छता दोनों में अव्वल बनाना है। दीपावली के अवसर पर नागरिकों को स्वच्छ और आकर्षित शहर का अनुभव करना हम सभी के लिए गर्व की बात है।

 नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि दीपावली पर नगर निगम द्वारा सजावट के साथ-साथ स्वच्छता, जलनिकासी एवं यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है  नगर निगम द्वारा की गई यह भव्य लाइटिंग सजावट न केवल दीपावली की शोभा बढ़ा रही है, बल्कि स्वच्छ और सुंदर अलीगढ़ के संकल्प को भी उजागर कर रही है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »