NEW English Version

मंडलायुक्त व नगर आयुक्त ने मलिन बस्ती में मनाई दीपावली-नन्ने मुन्ने बच्चों को मंडलायुक्त व नगर आयुक्त ने बांटी मिठाई फुलझड़ी

अलीगढ़ : दीपों के इस पर्व पर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इस बार दीपावली का त्योहार मलिन बस्ती के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। नगर निगम द्वारा वार्ड 14 सुरक्षा विहार स्थित मलिन बस्ती में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मंडलायुक्त व नगर आयुक्त ने बच्चों को मिठाई वितरण कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का नहीं बल्कि स्वच्छता और सकारात्मकता का भी पर्व है। जब हम अपने आसपास सफाई रखते हैं तो न केवल हमारा घर बल्कि पूरा समाज और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है इस दीपावली स्वच्छता को अपनी आदत बनाकर मनाएं।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शहरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अलीगढ़ नगर निगम द्वारा दीपावली पर्व पर स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया गया है विश्वास है कि इस दीपावली अलीगढ़ के नागरिक अपने मन और घर के साथ-साथ पूरे शहर को भी स्वच्छ रखने का संकल्प अवश्य लेंगे।

कार्यक्रम में उप सभापति पार्षद दिनेश जादौन, दिनेश भारद्वाज सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह एसएफआई रामजीलाल देश दीपक एहसान विकास गंगल रजत सिंह आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »