NEW English Version

डाला छठ के पूर्व गंगा घाटों पर फैली गंदगी को किया साफ

नमामि गंगे ने “भक्ति के साथ जिम्मेदारी भी निभाएं” का दिया संदेश

भगवान शिव की नगरी में लोक आस्‍था के पर्व छठ पर गंगा किनारे सूर्योपासना के पूर्व गंगा घाटों पर फैली गंदगी को साफ करने का क्रम शनिवार को नमामि गंगे और नगर निगम की ओर से जारी रहा। ‘स्वच्छता कोई कार्य नहीं, एक संस्कृति है’ संदेश के साथ सामने घाट पर इस दौरान श्रमदान कर सिल्ट से कचड़े को बाहर निकाला गया और नगर निगम को सुपुर्द कर गंगा तट को स्‍वच्‍छ करने का प्रयास किया गया। आस्था तभी सच्ची होती है, जब उसमें स्वच्छता का भाव जुड़ा हो मां गंगा की आरती उतारने के बाद सामने घाट पर उपस्थित नागरिक भी जुटे और स्‍वच्‍छता अभियान में प्र‍तिभाग किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि देश भर में शनिवार को नहाय खाय के साथ ही डाला छठ पर्व का शुभारंभ हो चुका है।

डाला छठ के पूर्व गंगा घाटों पर फैली गंदगी को किया साफ

इसी के साथ गंगा के विभिन्‍न घाटों पर अपने स्थानों को निर्धारित कर वेदियां बनाने का क्रम शुरू हो गया है । छठ महापर्व हमें स्वच्छता का संदेश देता है। भगवान भाष्‍कर की आराधना का पर्व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराता है। डाला छठ पर्व पर की गई साफ-सफाई एवं भगवान सूर्य को दिया गया अर्घ्य हमें पर्यावरण संरक्षण की बात सिखाता है। आयोजन में प्रमुख रूप नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, सुभाष श्रीवास्तव, विनोद सिंह, राम सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, दिनेश लाल, अनिल दुबे, रामदुलार चौधरी, दिनेश तिवारी, राजकपूर सिंह, मिथिलेश पाण्डेय उपस्थित रहे ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »