NEW English Version

जल्द अलीगढ़ का नाम देश के चुनिंदा शहरों में होगा शुमार-600 कैमरों व बड़े डाटा सेंटर के साथ इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनेगा अलीगढ़ की नई पहचान

मंडलायुक्त व नगर आयुक्त का वादा:-आने वाले दिनों में नए आई ट्रिपल सी स्मार्ट सर्विलंस सिस्टम, आन लाइन प्रोपेर्टी टैक्स, आन लाइन प्रोपर्टी टैक्स सर्वे, स्मार्ट सर्विलांस स्थापित स्मार्ट कैमरा, स्मार्ट वीडियो मैसेजिंग बोर्ड, ई चालान, ड्रोन से शहर की निगरानी, इमरजेंसी कॉल बॉक्स सिस्टम, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, एनवायरनमेंट सेंसर(AQI सिस्टम) नगर निगम डॉक्यूमेंट का डिजिटलाइजेशन जीआईएस मैपिंग व अन्य सुविधाएं बनेगी प्रभावी

आने वाले नए साल में शहरवासियों को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लगभग 20 करोड़ की लागत से बनाए गए नए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सौगात मिलने जा रही है इससे पहले वर्ष 2018-19 में नगर निगम सेवा भवन में स्थापित किए गए आई ट्रिपल सी को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कार्य क्षमता बढ़ाये जाने, शहर की सुरक्षा व ट्रैफिक मैनेंजमेंट को प्रभावी  बनाये जाने के दृष्टिगत कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में शिफ्ट करने का निर्णय लिया था जिसके क्रम में कार्यदाही एजेंसी एफकॉन इण्डिया द्वारा सेवाभवन में लगे सभी तकनीकी उपकरणों कैमरे, वीडियो वाल, कंप्यूटर सिस्टम, फर्नीचर आदि को हैबिटेट सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। 

रविवार शाम को नगर आयुक्त ने हैबिटेट सेंटर के छठे तल पर बने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में शिफ्टिंग कार्य का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने यहां पर तकनीकी टीम लीडर से आई ट्रिपल सी की कार्य प्रणाली स्मार्ट सर्विलंस सिस्टम, आन लाइन प्रोपेर्टी टैक्स, आन लाइन प्रोपर्टी टैक्स सर्वे, स्मार्ट सर्विलांस स्थापित स्मार्ट कैमरा, स्मार्ट वीडियो मैसेजिंग बोर्ड, ई चालान, ड्रोन से शहर की निगरानी, इमरजेंसी कॉल बॉक्स सिस्टम, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, डेटा सेंटर, एनवायरनमेंट सेंसर(AQI सिस्टम) पर जानकारी करते हुए नवंबर के अंतिम सप्ताह में सभी तकनीकी व्यवस्थाओं को पूर्ण करते हुए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को हैबिटेट से संचालित करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम सेवा भवन में संचालित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अस्थाई रूप से संचालन के लिए बनवाया गया था शहर सीमा और आबादी क्षेत्र बढ़ाने के साथ-साथ इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की कार्यक्षमता और कर प्रणाली को भी बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है इसको दृष्टिगत रखते हुए इसको बड़े रूप में कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है।

नगर निगम के पुराने इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर में मात्र 20 से 22 लोगों की बैठने की व्यवस्था थी जबकि हैबिटेट सेंटर में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में 40 लोग एक साथ वीडियो मैसेजिंग वॉल पर निगरानी रख सकेंगे इसके साथ-साथ यहां पर डाटा सेंटर की कैपेसिटी भी बढ़ाई गई है इसके साथ-साथ यहां पर तकनीकी टीम की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी।  हैबिटेट सेंटर में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर के साथ मीटिंग हॉल व हैबिटेट सेंटर से कमांड सेंटर की प्राइवेसी भी पुख्ता होगी।

*एफकॉन के तकनीकी हैड शिवम मिश्रा* ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में संचालित होने वाला इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर गृह मंत्रालय भारत सरकार इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफ़ इंडिया के मानक व दिशा निर्देशों को अब पूर्ण कर रहा है जबकि नगर निगम में इसके संचालन के समय मानक पूर्ण नहीं हो रहे थे। 

*नगर आयुक्त/सीईओप्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में संचालित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अलीगढ़ की नई पहचान बनेगा बड़े डाटा सेंटर व लगभग 600 कैमरा से पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनेगी इसके साथ-साथ नए कमांड सेंटर में 700 प्राइवेट कैमरा को भी इंटीग्रेटेड करने की व्यवस्था की जाएगी*

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »