NEW English Version

सुबह सुबह साफ सफ़ाई का पाठ पढ़ाने पहुँचे नगर आयुक्त

सुबह-सुबह नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अचानक वार्ड 27 की जयगंज रोड, खाई डोरा, मदार गेट, ब्रह्मानपुरी तमोली पड़ा कृष्णा टोला वार्ड 28 के गंभीरपुर अंबेडकर चौक की तंग गलियों में पहुंचकर साफ सफाई का हाल जाना। इन क्षेत्रों में सफाई में सुधार की क़वायद नगर निगम द्वारा पिछले 1 महीने से तेजी से की जा रही है लेकिन इन क्षेत्रों में स्थानीय दुकानदारो और भवन स्वामियों द्वारा गलियों की सफाई होने व सड़क पर झाड़ू लगने के बाद कचरा फेंकने के कारण स्वच्छता खराब होने पर नगर आयुक्त ने कई दुकानदारों को कूड़ेदान रखने और भवन स्वामियों को कूड़ा गाड़ी में ही कचरा डालने एक बार कचरा उठ जाने के बाद दोबारा कचरा न डालने के बारे में समझाया।

गुरुवार सुबह अचानक नगर आयुक्त ने सुखमा कंपनी द्वारा  वार्ड 27 और वार्ड 28 में की जा रही साफ सफाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त को तमोली पड़ा कृष्णटोला क्षेत्र में नालियां ओवरफ्लो मिली सड़क पर झाड़ू नहीं लगी थी जगह-जगह छोटे-छोटे कचरे के ढेर लगे हुए मिले जिस पर नगर आयुक्त ने संबंधित स्वच्छता निरीक्षक से इसका कारण पूछा संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर नगर आयुक्त में संबंधित स्वच्छता निरीक्षक बिशन सिंह और क्षेत्रीय सफाई सुपरवाइजर सुमित धुरी को कारण बताओं नोटिस देने की कार्रवाई की।

वार्ड 28 साफ सफाई व्यवस्था पहले से बेहतर स्थिति में दिखाई दी यहां पर नगर आयुक्त ने स्थानीय पार्षदों को साथ लेकर अंदर गलियों का दौरा किया गलियों में सफाई की उपरांत लोगों द्वारा दोबारा कचरा डालने पर नगर आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षक प्रकाश सिंह को ऐसे भवन स्वामियों के विरुद्ध चालान करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अलीगढ़ नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी आदत और रवैया को बदलने की जरूरत है नगर निगम सफाई कर देता है और कचरा उठा देता है उसके बाद लोग दोबारा गंदगी और कचरा डालते हैं इससे शहर की स्वच्छता खराब होती है ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है प्रत्येक वार्ड में ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है अगले एक सप्ताह में ऐसे भवन स्वामियों के विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई युद्ध स्तर पर की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »