NEW English Version

दिव्याँग खिलाड़ियों ने पारम्परिक भारतीय खेलों में दिखाया दमखम

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग वाराणसी, दिव्यांग प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन, संत नारायण पुनर्वास संस्थान वाराणसी एवं रोटी बैंक वाराणसी के संयोजन से सांसद दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट कंपलेक्स सिगरा, वाराणसी में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

दिव्याँग खिलाड़ियों ने पारम्परिक भारतीय खेलों में दिखाया दमखम

खेलों में विजयी दिव्यांग खिलाड़ियों का नाम निम्न प्रकार है:

  • साँट पुट के पुरुष वर्ग में जय कुमार प्रथम, यसार्थ द्वितीय तथा अपूर्व तृतीय स्थान पर विजयी रहें, जबकि महिला वर्ग में पूनम प्रथम, आशा लता द्वितीय एवं शिप्रा सोनकर तृतीय स्थान पर रहीं।
  • स्टैंडिंग जंप में शिव यादव प्रथम, रुद्राक्ष रावत द्वितीय व बाँबी तृतीय स्थान पर रहें।
  • व्हीलचेयर रेस में राहुल कुमार प्रथम, महेश प्रताप द्वितीय एवं विकास पटेल तृतीय स्थान पर हैं।
  • 50 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में दिव्यांशु प्रथम, हिमांशु द्वितीय एवं रौनक तृतीय स्थान पर रहें जबकि महिला वर्ग में मानसी प्रथम, रिशु द्वितीय एवं नंदनी तृतीय स्थान पर रहीं।
  • 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में अहमद प्रथम, गोलू द्वितीय एवं सत्यम तृतीय स्थान पर रहें जबकि महिला वर्ग में आरजू प्रथम, संध्या द्वितीय एवं रिंकी तृतीय स्थान पर रहीं।
  • श्रवण बाधित खिलाड़ियों की दौड़ में किशन प्रथम, हिमांशु द्वितीय तथा शुभम तृतीय स्थान पर रहें।
  • शारीरिक दिव्यांग खिलाड़ियों के चेस प्रतियोगिता में पंकज प्रथम, हरीश ईरानी द्वितीय एवं विनय कुमार तृतीय स्थान पर रहें।
    श्रवण बाधित खिलाड़ियों के चेस प्रतियोगिता में राहुल प्रथम तथा अनुज द्वितीय स्थान पर रहें।

लंबी कूद प्रथम श्रेणी दिव्यांग हाथों से में प्रथम प्रदीप राजभर, द्वितीय संतोष कुमार व तृतीय रविंद्र पाल रहें तथा द्वितीय श्रेणी में दिव्याँग पैरों से में प्रथम पवन राम, द्वितीय मनोज तथा तृतीय विकास रहे। डिस्क थ्रो में प्रथम सुबोध राय, द्वितीय हरिश्चंद्र तथा तृतीय श्याम सुंदर जायसवाल रहें। साँट पूट में प्रथम सुबोध राय, द्वितीय संदीप यादव व तृतीय जितेंद्र यादव रहें। 16 खिलाड़ियों ने कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर दिव्यांग पीठाधीश्वर 108 स्वामी कृपानंद महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को सतत अवसर एवं मोटिवेशन की आवश्यकता है यदि दोनों मिल जाए तो दिव्यांग खिलाड़ी विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन करने में सक्षम होंगे।

दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव एवं राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ संजय चौरसिया ने इस अवसर पर कहा कि वाराणसी में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए सतत रूप से खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिससे उनमें आत्मबल एवं कौशल का विकास तेजी से हुआ है।

इस अवसर पर दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि वाराणसी में दिव्यांगजनों के खेल संबंधी साधनों व संसाधनों दोनों की भारी कमी है दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए न मैदान उपलब्ध है और न ही कोच। यद्यपि की बिगत् 10 वर्षों में दिव्यांग खिलाड़ियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है लेकिन उसके सापेक्ष में संसाधनों की भारी कमी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता सुधा त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक डॉ संतोष पाण्डेय, मीडिया प्रभारी डॉ मनोज कुमार तिवारी व प्रदीप सोनी उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय चौरसिया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ उत्तम ओझा ने किया।

डॉ. मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता एआरटी सेंटर, एस एस हॉस्पिटल आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »