NEW English Version

देखिए ‘थुरथु निर्गमना’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, शुक्रवार, 21 नवंबर, शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी एक्शन पर

क्या हो अगर ज़िंदगी आपको एक आख़िरी मौक़ा दे… और फिर एक और… जब तक आप ये न सीख लें कि असल मायने किस बात के हैं? इसी एहसास को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है ‘थुरथु निर्गमना’, जिसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर ज़ी एक्शन इस शुक्रवार, 21 नवंबर को शाम 7:30 बजे आपके लिए लेकर आ रहा है। यह फिल्म कल्पना और आत्मचिंतन का अनोखा मेल है, जो हमें दोबारा उन रिश्तों और पलों की अहमियत समझाता है, जिन्हें हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

देखिए ‘थुरथु निर्गमना’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, शुक्रवार, 21 नवंबर, शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी एक्शन पर

इस फिल्म के शानदार कलाकार और उनकी सहज अदाकारी ही फिल्म की सच्ची खूबसूरती है। सुनील राव अपने सधे हुए अभिनय से कहानी को मजबूत बनाते हैं, जबकि संयुक्ता हेगड़े और अच्युत कुमार अपने किरदारों में सच्चाई और गर्मजोशी लाते हैं। साफ-सुथरी सिनेमेटोग्राफी, सहज रफ्तार और माहौल में रम जाने वाला म्यूज़िक – ये सब मिलकर फिल्म को और भी प्रभावी बनाते हैं।

यह फ़िल्म विक्रम की कहानी है— एक 32 साल का आलसी युवक, जो अपना समय वीडियो गेम खेलने, बच्चों के साथ मस्ती करने और यूँही दिन गुज़ारने में बर्बाद करता रहता है। उसे यह एहसास ही नहीं होता कि वह अपनी ज़िंदगी और अपने परिवार—दोनों को कितना हल्के में ले रहा है | लेकिन एक ज़िंदगी बदलने वाली दुर्घटना के बाद, किस्मत उसे एक ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है जहाँ उसे अपनी गलतियों को सुधारने, खुद को बचाने और टूटे हुए रिश्तों को संवारने के लिए सिर्फ़ तीन दिन मिलते हैं, और यही तीन दिन बार-बार दोहराए जाते हैं। इन दोहराते हुए दिनों की इस अनोखी यात्रा में, जब वो अनजाने मोड़ों, तीखे एहसासों और समय के खिलाफ चल रही दौड़ से गुजरता है, तो उसे अहसास होता है कि असली लड़ाई दुनिया से नहीं, बल्कि खुद से है | उन फैसलों से जिनसे वो हमेशा बचता रहा, उन रिश्तों से जिन्हें उसने अनदेखा किया, और उन जिम्मेदारियों से जिनसे वो लगातार दूर भागता रहा।

तो आप भी देखना ना भूलें, ‘थुरथु निर्गमना’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, शुक्रवार, 21 नवंबर, शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी एक्शन पर।

Muskan Singh

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »