NEW English Version

जल्द शुरू होगा सीएम ग्रिड फेज़ 2 की सड़कों का निर्माण कार्य

शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कल्याण सिंह हेबिटेट सेंटर में जल निगम, पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, विद्युत विभाग निर्माण विभाग के साथ-साथ पैकेज-2 की 4 सड़को के निर्माण के उत्तरदायी ठेकेदार मैसर्स पीपीएस बिल्डर्स मैसर्स अमित ट्रेडर्स, मैसर्स इको ग्रीन व मैसर्स ए0बी इंफ्राजोंन की मौजूदगी में फेज-2 के अंतर्गत बनाई जाने वाली सड़को के निर्माण से पूर्व जनमानस की सुविधा को देखते हुए यूटिलिटी शिफ्टिंग, अतिक्रमण हटाने, विद्युत पोलों को हटाने आदि के संबंध में समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना सीएम ग्रिड की सड़कों को वर्ल्ड क्लास बनाने में एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी।

जल्द शुरू होगा सीएम ग्रिड फेज़ 2 की सड़कों का निर्माण कार्य

समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड फेस 1 के निर्माण कार्यों से सबक लेते हुए फेस-2 की सड़कों के निर्माण से पूर्व बेहद सावधानी, जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़कों को खोदने और तोड़ने के काम को करने के बारे में कहा उन्होंने ठेकेदारों को साफ निर्देश दिए की सीएम ग्रिड की परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है पिछली बार सीएम ग्रिड सड़क निर्माण से सबक लेते हुए इस बार सड़क खोदने सड़क तोड़ने के कारण आम नागरिकों को किसी भी तरह की कोई असुविधा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी जितने हिस्से की सड़क बननी है उतने हिस्से को खोदा जाएगा उसे बनाने के पश्चात आगे बढ़ा जाएगा ऐसा नहीं होगा कि एक साथ पूरी सड़क को खोद दिया जाए। 

नगर आयुक्त ने इस योजना के अंतर्गत सभी विभागों से आए इंजीनियर व अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा आने वाले एक सप्ताह के अंदर इन चारों सड़कों के निर्माण कार्य को शीघ्र से शीघ्र शुरू किया जाए और यह ध्यान रखा जाए कि अगले 6 महीने में बारिश से पूर्व इन चारों सड़कों की में बीच की सड़क आम नागरिकों के लिए बन जाए।

नगर आयुक्त ने इन चारों सड़क को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस स्मार्ट बनाने के अन्तर्गत विद्युत पोल शिफ्टिंग, अतिक्रमण हटाने, चौड़ीकरण व लाइटिंग, फुटपाथ कार्यो की टाइम लाइन तैयार कर जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संयुक्त रूप से करने के निर्देश दिए।

फेज़-2 के अंतर्गत सड़को का विवरण

  • फेज-2 पैकेज 1 अंतर्गत लगभग पीएफडी द्वारा अनुमोदित धनराशि ₹ 9379.78 लाख की लागत से वार्ड 5,9,12,17,22,36,57,58 व 62 मे जीटी रोड छर्रा अड्डा पुल से एटा चुंगी चौराहे होते हुए बोनेर कट तक 5.200 मीटर लम्बी सड़क निर्माण कार्य जिसकी निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि 12 महीने है। कार्यदाही एजेंसी मेसर्स इको ग्रीन वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड
  • फेज-2 पैकेज 2 अंतर्गत पीएफडी द्वारा अनुमोदित धनराशि ₹2977.30 लाख की लागत से वार्ड नं 8 एवं 69 मे मेन रोड से श्री सत्य प्रकाश के आवास से फायर स्टेशन तक गेट के सामने तक 1.340 मीटर लम्बी सड़क का समेकित विकास एवं उन्नयन कार्य जिसकी निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि 06 महीने है कार्यदाही एजेंसी मेसर्स पी.पी.एस बिल्डर्स
  • फेज-2 पैकेज 3 अंतर्गत पीएफडी द्वारा अनुमोदित धनराशि ₹2377.30 लाख की लागत से रामघाट रोड स्थित एडीए ऑफिस से स्वर्ण जयंती नगर होते हुए क्वार्सी बाईपास तक 1.462 मीटर लम्बी सड़क का समेकित विकास एवं उन्नयन कार्य जिसकी निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि 06 महीने है।कार्यदाही एजेंसी मेसर्स अमित ट्रेडर्स 
  • फेज-2 पैकेज 4 अंतर्गत पीएफडी द्वारा अनुमोदित धनराशि  ₹2509.97 लाख की लागत से कृषि फार्म चुंगी से केला नगर चौराहे होते हुए ख्वाजा गार्डन दोदपुर तक 1.830 मीटर लम्बी सड़क का समेकित विकास एवं उन्नयन कार्य जिसकी निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि 06 महीने है। कार्यदाही एजेंसी मेसर्स ए0बी0 इंफ्राजोंन

नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक में साफ़ कहा सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए नगर निगम के मुख्य अभियंता से संपर्क में रहे सीएम ग्रिड माननीय मुख्यमंत्री जिनका ड्रीम प्रोजेक्ट है इसमें उच्च कोटि की सड़क निर्माण में बार-बार सीवर, पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को खोदने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विद्युत विभाग को इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत चयनित सड़कों से विद्युत पोल और तारों को शिफ्ट करने के लिए कहा।  भविष्य में किसी भी प्रकार की भूमिगत यूटिलिटी (जैसे पानी, सीवर, गैस पाइपलाइन अथवा केबल आदि) कार्य बाधक न बनें। 

नगर आयुक्त ने कहा

गुणवत्तापूर्ण और समयबद्धता के साथ किए गए निर्माण कार्य ही शहर के विकास की पहचान बनते हैं। सीएम ग्रिड परियोजना में किसी भी विभाग व ठेकेदार की लापरवाही या मानक से कम गुणवत्ता स्वीकार्य नहीं होगी। नगर निगम की जिम्मेदारी केवल सड़कों का निर्माण करना नहीं है बल्कि शहर की संपूर्ण यातायात व्यवस्था और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखना है। अलीगढ़ शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान करना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा।

ये रहे मौजूद

नगर निगम से मुख्य अभियंता वीके सिंह अधिशासी अभियंता विजेंद्र पाल जल निगम से अधिशासी अभियंता सुनील सिंह, अधिशासी अभियंता यांत्रिक अजय कुमार सक्सेना विद्युत विभाग सेतु निगम बीएसएनल जल निगम नगर निगम के सहायक अभियंता और अवर अभियंता साइट इंजीनियर संबंधित ठेकेदार के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »