NEW English Version

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को कराने में जुटा नगर निगम

नगरीय क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए निर्वाचन आयोग भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन के लिए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा को अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को कराने में जुटा नगर निगम

मंगलवार को नगर आयुक्त व अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नवीन दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद नगरीय सभी 90 पार्षद वार्ड में एसआईआर कार्यों को तीव्र गति देने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए नगर निगम के 35 अधिकारी, 8 स्वच्छता निरीक्षक, 25 कंप्यूटर ऑपरेटर, तथा अर्बन कंपनी, सुखमा कंपनी व नगर निगम के 150 स्वच्छता सुपरवाइजर एवं 3200 सफाई कर्मचारियों को सभी 90 पार्षद वार्डों में संबंधित पार्षदों और बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुए नागरिकों द्वारा भरे गए गणना-प्रपत्र उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्य के लिए नगर आयुक्त ने  नगर निगम सेवा भवन में एक वार रूम की स्थापना भी की गई है, जिसके माध्यम से एसआईआर फार्म, बीएलओ की सतत निगरानी और त्वरित निर्देश जारी किए जा रहे है।

समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि “राष्ट्रहित के इस सर्वोच्च प्राथमिकतापूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी एसआईआर कार्यों में उदासीनता बरतेगा तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए एफएआई भी दर्ज कराई जाएगी।

नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों, स्वच्छता निरीक्षकों तथा स्वच्छता सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे पार्षदों व बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नागरिकों को फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करें तथा जमा कराने की प्रक्रिया को पूर्णतया सुचारू रखें।

नगर आयुक्त / अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  चुनाव आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित की है, तथा वोटर लिस्ट 9 दिसंबर को जारी की जाएगी जिसमें उन्हीं मतदाताओं के नाम सम्मिलित किए जाएंगे जिन्होंने समय पर अपना फॉर्म जमा किया है। सभी नगरीय मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सही विवरण सहित अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को अवश्य सौंपें।

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम अलीगढ़ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पूर्ण पालन और एसआईआर प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से संपन्न कराने हेतु पूर्ण रूप से संकल्पित है वार रूम की निगरानी के अंतर्गत पार्षदों व बीएलओ के बीच समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि यह राष्ट्रहित का कार्य निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत सफलता के साथ पूरा किया जा सके।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »