NEW English Version

डॉ. मनोज तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक “मानव वृद्धि एवं विकास” का हुआ विमोचन

वाराणसी: सेमिनार हॉल, साइंस फैकल्टी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में नई सुबह इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एण्ड बिहेवियरल साइंसेज व्दारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार/सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद एवं मनोवैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता, एआरटी सेंटर, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू  द्वारा लिखित पुस्तक मानव वृद्धि एवं विकास का विमोचन माननीय श्री आलोक अग्निहोत्री अपर जिला जज वाराणसी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी, श्री राधा कृष्ण मिश्रा अधीक्षक केंद्रीय कारागार वाराणसी, प्रो. राजीव बाटला डिपार्टमेंट ऑफ़ जिओ फिजिक्स बीएचयू व प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ अजय तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. मनोज कुमार तिवारी को डॉ अजय तिवारी ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

विदित हो पूर्व में डॉ तिवारी द्वारा बाल विकास एवं अधिगम, मनोविज्ञान: शैक्षिक मूल्यांकन व प्रबंधन, एचआईवी/ एड्स: दशा व दिशा, मनोविज्ञान व शिक्षण ( दो संस्करण), बाल मनोविज्ञान व शिक्षाशास्त्र, बाल मनोविज्ञान: शिक्षण व जीवन कौशल, शिक्षा मनोविज्ञान, मानसिक स्वास्थ्य: सार्वभौमिक मुद्दा सहित 12 पुस्तकों की रचना करने के साथ अनेक पुस्तकों में अध्याय लेखन भी किया गया है। डॉ मनोज तिवारी द्वारा लिखी गई पुस्तकें विशेष शिक्षा, दिव्यांगता, मनोविज्ञान एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हिंदी भाषी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत सहायक हैं। डॉ मनोज का पत्रिकाओं व समाचार पत्रों में समसमायिक विषयों पर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 79 लेख प्रकाशित हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती सुनीता तिवारी, डॉ. ज्योत्सना सिंह, शालू यादव, श्री अमरेश कुमार, डॉ. जी सी के परेरा राजीव सिंह, गौरव चक्रवर्ती, अर्पिता मिश्रा एवं देश भर से 400 से अधिक क्लीनिकल व पुनर्वास मनोवैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता, विशेष शिक्षक उपस्थित रहें।

डॉ. अमित तिवारी, अनुराग तिवारी, राजेश उपाध्याय, मनीष सिंह, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, पवन कुशवाहा, महेंद्र मिश्रा, सहित देशभर से अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ तिवारी को अपने शुभकामना प्रेषित किया है

डॉ. मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता एआरटी सेंटर, एस एस हॉस्पिटल आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »