NEW English Version

नगर आयुक्त ने वार्ड 38 में किया सफ़ाई का निरीक्षण

आज मंगलवार सुबह नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा ने सुखमा कंपनी को आवंटित वार्ड 53 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण व सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति का भी भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण में नगर आयुक्त को वार्ड में सफाई व्यवस्था सही नहीं मिलने पर सुखमा कंपनी के जोनल हेड सुरेन्द कुमार और सुपरवाइजर अविनिश को भविष्य में सुधार की नसीहत दी। निरीक्षक के दौरान जगह-जगह कचरा पड़े होने व कूड़े के पॉइंट नहीं उठाने पर नगर आयुक्त ने अर्बन कंपनी के ऊपर ₹100000 का जुर्माना लगाया साथ ही नगर आयुक्त ने अर्बन कम्पनी के जोनल हेड मोनू दीवान को कार्य में सुधार के कड़े निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने वार्ड 38 में किया सफ़ाई का निरीक्षण

निरीक्षण में नगर आयुक्त ने इस वार्ड के समस्त खाली प्लॉट को 10 दिसंबर तक साफ कराए जाने के निर्देश संबंधित स्वच्छता निरीक्षक योगेंद्र यादव को दिए। निरीक्षण में सुखमा कंपनी के वार्डों में सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त ने जल्द कंपनी को 5 ट्रॉली 15 टेंपो पर 30 हाथ गाड़ी देने का आश्वासन दिया। नगर आयुक्त ने सुखमा कंपनी को तत्काल अपने सभी ड्राइवर और सफाई कर्मचारियों को आई कार्ड, एप्रिन व आवश्यक सफाई उपकरण वितरित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने इस वार्ड में सुखमा कंपनी के सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति को चेक किया 26 सफाई कर्मचारियों में से 5 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले मौके पर नगर आयुक्त में सुपरवाइजर व सर्किल हेड को लगातार अनुपस्थित रहने वाले सफाई कर्मचारी और नोटिस देने के बाद भी कार्य में सुधार नहीं लेन वाले सफाई कर्मचारियों को सेवा से पृथक करने के निर्देश दिए। 

नगर आयुक्त ने कहा इस वार्ड में सफाई व्यवस्था में धीरे-धीरे सुधार दिखाई दे रहा है सुखमा के वार्ड में जल्द सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दृष्टिगत नगर निगम द्वारा 5 ट्रॉली 15 टेंपो व 30 हाथ गाड़ी उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही साथ लंबे समय से अनुपस्थित व नोटिस के बावजूद सफाई में सुधार नहीं लाने वाले सुखमा के सफाई कर्मचारियों को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »