NEW English Version

राष्ट्रीय सेमिनार में डॉ मनोज तिवारी सम्मानित

काशी हिंदू विश्वविद्यालय, विज्ञान संकाय के सभागार में नई सुबह इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एण्ड बिहेवियरल साइंस वाराणसी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बच्चों के विकास का मनोविज्ञान विषयक राष्ट्रीय सेमिनार/सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम में वाराणसी के वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक व समाजसेवी डॉ मनोज कुमार तिवारी को नई सुबह संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं देश के जाने-माने मनोचिकित्सक डॉ अजय तिवारी ने अंग स्वत्र, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। विदित हो डॉ मनोज तिवारी विगत 25 वर्षों से अधिक समय से समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु सतत रूप से प्रयासरत है, इस क्रम में उन्होंने 12 पुस्तकों के लेखन के साथ-साथ विभिन्न स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं व समाचार पत्र में 81 लेखों का प्रकाशन किया है।

डॉ. तिवारी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, रेलवे सुरक्षा बल, एनडीआरफ, एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स, दिव्यांगजनों, बंदीजनों, गरीब बच्चों व महिलाओं, विद्यार्थी वर्ग तथा अन्य लोगों के लिए सतत रूप से मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का निःशुल्क आयोजन किया जाता है। डॉ तिवारी द्वारा परामर्श व मनोचिकित्सा के माध्यम से न केवल लाखों लोगों का तनाव प्रबंधन किया है बल्कि उन्होंने सैकड़ों लोगों को आत्महत्या करने से बचाया है। इस अवसर पर डॉ मनोज तिवारी ने कहा अपने उत्तरदायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करना राष्ट्र सेवा के समान है हमें सदैव समाज उत्थान के लिए  प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर श्री आलोक अग्निहोत्री अपर जिला जज हुआ सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी, श्री राधा कृष्ण मिश्रा अधीक्षक केंद्रीय कारागार वाराणसी, प्रो राजीव बाटला डिपार्टमेंट ऑफ़ जिओ फिजिक्स, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, श्रीमती सुनीता तिवारी, अनुराग तिवारी, डॉ ज्योत्सना सिंह, डॉ अमित तिवारी, डॉ आरती शुक्ला, अर्पिता मिश्रा, राजीव सिंहा देश भर से आए प्रोफेशनल्स, मीडिया कर्मी व गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

इस अवसर पर डॉ तिवारी को मनीष कुमार सिंह, डॉ विनीता गुप्ता, श्रीमती शिप्रा, पवन कुशवाहा, राजेश उपाध्याय, अवधेश यादव, आशुतोष सिंह, प्रिंस कुमार मिश्रा, विशेष तिवारी, गौरव पांडेय, शिवम उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाइयाँ दी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »