NEW English Version

वार्षिकोत्सव उपलब्धियों के विश्वास का, समागम है रचनात्मक उल्लास का

नई दिल्ली: समर फील्ड्स स्कूल ग्रेटर कैलाश 1 नई दिल्ली का वार्षिकोत्सव अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम नई दिल्ली में मनाया गया। वार्षिकोत्सव की थीम थी— “अलादीन एंड द केव ऑफ़ वंडर्स – मैजिक, मिथ्स एंड मिराजेज़” —जो  कल्पना और रोमांच  से परिपूर्ण था।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी अग्रवाल ने सभी अतिथियों और उपस्थित अभिभावकगण का अभिनंदन करते हुए अपने प्रेरक शब्दों से कार्यक्रम का आरंभ किया। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक सफ़र का व्यापक विवरण प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपलब्धियों, वर्ष भर आयोजित विशेष कार्यक्रमों तथा शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। उनका वार्षिक प्रतिवेदन विद्यालय की गौरवपूर्ण उपलब्धियों, उद्देश्य और प्रगति का प्रतीक था। 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बाल गायक समूह द्वारा विविध वाद्ययंत्रों की सुर लहरी की मधुर और सौम्य प्रस्तुति से हुआ, जिसने पूरे सभागार के वातावरण को संगीतमय बना दिया। तदोपरांत श्लोक मंत्रोच्चार “शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्। शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते ” के साथ पारंपरिक दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ  किया गया, जो ज्ञान के प्रकाश, सौहार्द, सम्पन्नता और सकारात्मक शुभारंभ का प्रतीक है। विद्यालय को इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री हिमांशु गुप्ता, आई.ए.एस., सचिव, सी.बी.एस.ई. का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन माननीय श्री इंद्र देव गुप्ता और निदेशक श्री राहुल गुप्ता की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। 

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने मनमोहक एवं ऊर्जामयी “शिव तांडव” नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि श्री हिमांशु गुप्ता, आई.ए.एस., सचिव, सी.बी.एस.ई. द्वारा प्रेरक संबोधन दिया गया, जिसमें उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सृजनशीलता और मूल्य-आधारित शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की तथा विद्यार्थियों को जिज्ञासा और आत्मविश्वास अपनाने का संदेश दिया। 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था भव्य नृत्य नाटिका— “अलादीन एंड द केव ऑफ़ वंडर्स”। कहानी को मोहक अभिनय, सजीव कथावाचन, रंग-बिरंगे परिधानों और मनमोहक नृत्य-निर्देशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रत्येक दृश्य ने जादू, मिथक और मृगतृष्णा की कल्पनाओं को जीवंत कर दिया। इस प्रस्तुति ने न केवल दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया अपितु विद्यार्थियों की प्रतिभा को उजागर किया तथा सम्पूर्ण विद्यालय के उत्साह और उल्लास की सामूहिक भावना को भी दर्शाया। 

ग्रैंड फिनाले में सभी प्रतिभागियों की मंच पर मनोरम उपस्थिति ने  के साथ समारोह का समापन प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी अग्रवाल द्वारा माननीय चेयरमैन इंद्रदेव गुप्ता के मार्गदर्शन व प्रेरणा एवं सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया, जिनकी  कर्मठता और  समर्पण से ही समारोह सफलता के शिखर चूम सका। अंत में धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिससे उपस्थित सभी लोगों के हृदय गर्व, आनंद और यादगार पलों से भर उठे। 

समर फील्ड्स स्कूल का वार्षिक उत्सव 2025 रचनात्मकता, उपलब्धि और सामूहिक प्रयास का अद्भुत संगम बना — एक ऐसी संध्या, जिसने परंपरा, प्रतिभा और कहानी कहने की अद्भुत जादुई कला को भव्यता के साथ प्रस्तुत किया।

भावना अरोड़ा 'मिलन' अध्यापिका, लेखिका, मोटिवेशनल स्पीकर
भावना अरोड़ा ‘मिलन’
अध्यापिका, लेखिका, मोटिवेशनल स्पीकर
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »