NEW English Version

सीएम की विजिट सफाई में लापरवाही पर नगर आयुक्त की बड़ी कार्रवाई

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सहित अनेकों वीवीआईपी जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए नगर निगम अलीगढ़ द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ व चाक-चौबंद बनाने हेतु व्यापक तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा शनिवार देर रात्रि, रविवार तड़के 6 बजे से 8 बजे तक कलेक्ट्रेट, अनूपशहर बाईपास जमालपुर, एफएम टॉवर महेशपुर, कार्यक्रम स्थल से सर्किट हाउस का निरीक्षण किया गया। 

सीएम की विजिट सफाई में लापरवाही पर नगर आयुक्त की बड़ी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के मुखिया प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया है। नगर आयुक्त ने इस बड़ी कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही किसी भी स्थिति में और किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।

निरीक्षण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के आगमन स्थल, कार्यक्रम स्थल तथा निर्धारित मार्ग पर सफाई व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। अनूपशहर बाईपास पर सफाई कर्मचारियों की संख्या कम मिलने तथा सुपरवाइजर की अनुपस्थिति पर नगर आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षक प्रदीप पाल से स्पष्टीकरण मांगा, किंतु संतोषजनक उत्तर न देने पर उनके विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई साथ ही, अधीनस्थों पर नियंत्रण न रखने, मार्ग की समुचित सफाई न कराने तथा वीवीआईपी कार्यक्रम में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण स्वच्छता निरीक्षक के विरुद्ध अग्रिम आदेशो तक कार्रवाई के क्रम में वेतन पर भी रोक लगा दी है।

महेशपुर बाईपास पर सफाई व्यवस्था में कमियां मिलने पर स्वच्छता निरीक्षक के0 के0 सिंह का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की कार्रवाई भी नगर आयुक्त द्वारा की गई।  निरीक्षण के समय अनूपशहर बाईपास पर ड्यूटी पर तैनात स्वच्छता सुपरवाइजर महेंद्र राठौर तथा दो सफाई कर्मचारी दशरथ व उर्मिला अनुपस्थित पाए गए। नगर आयुक्त ने इस गंभीर लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर ही तीनों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर की छवि को बेहतर बनाए रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सहित अति विशिष्ट अतिथियों के आगमन/कार्यक्रम के समय सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी इसी प्रकार की शिथिलता पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »