NEW English Version

राजगीर प्रखंड के विभिन्न गांवों में नि:शुल्क कीटनाशक मच्छरदानी वितरण शिविर का सफल आयोजन

बिहार: राजगीर प्रखंड अंतर्गत बंगाली पाड़ा नगर परिषद, बेलदार बिगहा और बढ़वना गांव में सोशियो इकोनॉमिक रिसर्च इंस्टिट्यूट (सेरी) एवं इंजीनियर राजेश कुमार के संयुक्त तत्वावधान में कॉनकॉर (कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) की सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) पहल के अंतर्गत नि:शुल्क कीटनाशक मच्छरदानी वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान गरीब एवं बीपीएल परिवारों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा अनुमोदित उन्नत श्रेणी की लॉन्ग-लास्टिंग इंसेक्टिसाइड नेट (LLINs) का वितरण किया गया। इन मच्छरदानियों की विशेषता है कि इनमें लेपित कीटनाशकों का प्रभाव लंबे समय तक रहता है, जो परिवारों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य संक्रामक रोगों से दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करता है।

शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सेरी संस्था की टीम द्वारा ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता, जलजनित और मच्छरजनित रोगों की रोकथाम, स्वच्छ वातावरण निर्माण, तथा मच्छरदानी के सही उपयोग एवं देखभाल की विस्तृत जानकारी दी गई। जागरूकता सत्रों के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि मच्छरदानी का नियमित उपयोग ही रोग-नियंत्रण की दिशा में एक प्रभावी और वैज्ञानिक कदम है।

यह पहल माननीय सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार की अनुशंसा पर संचालित है। सांसद महोदय ने राजगीर प्रखंड सहित पूरे क्षेत्र में जन-स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने, ग्रामीण आबादी को निःशुल्क सुरक्षात्मक साधन उपलब्ध कराने एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु सेरी संस्था को सहयोग एवं अनुशंसा प्रदान की है। उनके निर्देशानुसार यह कार्यक्रम गांव-गांव पहुंचकर अधिकाधिक परिवारों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

पिछले दो दिनों से सेरी संस्था की टीम लगातार राजगीर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जन-जागरूकता अभियान एवं मच्छरदानी वितरण शिविर आयोजित कर रही है। इस दौरान ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं, वृद्धजनों और बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जो स्वास्थ्य चेतना और संवेदनशीलता के बढ़ते स्तर का संकेत है।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने इस सामाजिक कल्याणकारी कार्य के लिए सेरी संस्था एवं कार्यक्रम सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। लाभान्वित परिवारों ने कहा कि ऐसे अभियानों से उनके स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में कमी आएगी और परिवार सुरक्षित रहेगा। ग्रामीणों ने सेरी संस्था के पदाधिकारियों—रघुवंश सिंह, शुभम सिंह, विनय कुमार यादव, इंजीनियर राजेश कुमार तथा मुनचुन कुमार के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक स्वास्थ्य सुरक्षा में उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय और जनहितकारी है।

कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि आने वाले समय में राजगीर प्रखंड के अन्य पंचायतों और गांवों में भी स्वास्थ्य सुरक्षा जागरूकता तथा विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से पहुंचाया जाएगा। इसी क्रम में दूरस्थ एवं पिछड़े गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। इस सामुदायिक अभियान में स्थानीय प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीण समुदायों का सहयोग कार्यक्रम की सफलता का मुख्य आधार बना। यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य सुरक्षा, सामुदायिक भागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सशक्त एवं प्रभावी कदम साबित हो रही है।

रघुवंश बहादुर सिंह
रघुवंश बहादुर सिंह
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »