NEW English Version

नुमाइश से पहले मिलेगी सीएम ग्रिड आईटीआई रोड की सौग़ात

जनवरी से शुरू होने जा रही रही अलीगढ़ की ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी के शुरू होने से पहले जेल फ्लाईओवर से नुमाइश मुक्तिधाम तक सीएम ग्रिड के अंतर्गत बनायी जा रही सड़क को कंप्लीट करने के साथ ही ख़ैर रोड मैरिस रोड सड़क को रात दिन एक करके जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश भी जारी किए हैं। शुक्रवार दोपहर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अधिशासी अभियंता बिजेंद्र पाल आदि के साथ सीएम ग्रिड योजना अंतर्गत मैरिस रोड आई. टी.आई. रोड व ख़ैर रोड की निर्माणधीन सड़क, नाला का निरीक्षण किया।

नुमाइश से पहले मिलेगी सीएम ग्रिड आईटीआई रोड की सौग़ात

सीएम ग्रिड आईटीआई रोड

यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन की नगरों में विकास की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन)” (सी.एम. ग्रिड्स) के योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा 1518.75 लाख की लागत से वार्ड  54, 31, 30आई०टी०आई० रोड पर जेल पुल के पास स्थित बिजलीघर से आई०टी०आई० रोड होते हुए बरौला पुल तक 1.78 मीटर लंबी सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त ने इस सड़क को प्रत्येक दशा में नुमाइश से पहले कंप्लीट करने के निर्देश देते हुए संबंधित ठेकेदार को दिन और रात एक करके रोजाना 300 मीटर सड़क का निर्माण करने के लिए कहा। मौके पर नगर आयुक्त ने इंजीनियर की टीम और ठेकेदार से कहा जनवरी से नुमाइश प्रस्तावित है इसलिए नुमाइश से पूर्व इस सड़क का बनाया जाना बेहद जरूरी है इसमें किसी भी तरह की कोई भी कोताई नहीं बरतनी चाहिए। निरीक्षण में सड़क पर तेजी से निर्माण कार्य होता मिला।  नगर आयुक्त ने दिसंबर तक प्रत्येक दशा में इस सड़क के वाइट टॉपिंग लेयर (White Topping Layer) के काम को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित एजेंसी को दिए। 

सीएम ग्रिड ख़ैर रोड

पैकेज 2 अंतर्गत लगभग 29 करोड़ 58 लाख की लागत से वार्ड 11, 15 व 34 में ख़ैर रोड स्थित हीरा लाल की पुलिया से नादा पुल चौराहा तक 2.56 मीटर लंबी सड़क निर्माण का नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में नगर आयुक्त ने इस सड़क पर भी रात दिन एक करके 300 मीटर सड़क का निर्माण रोजाना करने के निर्देश दिए। मौके पर संबंधित ठेकेदार द्वारा एक ही पेवर मशीन (Paver Machine) से काम करने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए तत्काल दो दिन में अतिरिक्त पेवर मशीन (Paver Machine) की व्यवस्था करने के निर्देश ठेकेदार को दिए ताकि खैर रोड, रामघाट रोड और आईटीआई रोड पर काम तेजी से किया जा सके। नगर आयुक्त ने मौके पर 8 अतिरिक्त टीम को इस सड़क के नाला निर्माण कार्य में लगाये जाने के निर्देश दिए ताकि दिसंबर समाप्त होने तक इस सड़क पर दोनो साइड नाला निर्माण कार्य पूर्ण हो सके। नगर आयुक्त ने संबंधित एजेंसी दिसंबर के अंत तक इस रोड के दोनों साइड नाले का निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सी.एम. ग्रिड्स मैरिस रोड सड़क निर्माण

पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 8 करोड़ 96 लाख की लागत से मैसर्स कोनार्क कंस्ट्रक्शन द्वारा वार्ड 49 बेग़पुर मैरिस रोड से केला नगर तक 0.72 किलोमीटर सड़क निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त ने अब्दुल्ला चौराहे के पास अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बनाए गए नाला निर्माण के 50-50 मीटर दोनो ओर रुके कार्य को अगले 10 दिन में प्रत्येक दशा में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। मैरिस रोड पर एक साइड सड़क निर्माण आज रात तक पूर्ण होने की संभावना है।  

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा सीएम ग्रिड के अंतर्गत तीनों सड़कों पर निर्माण अब युद्ध स्तर पर हो रहा है सड़क निर्माण में काफी प्रगति दिखाई दे रही है आने वाले दिनों में तीनों वर्ल्ड क्लास की सड़के शहर वासियों को चलने के लिए उपलब्ध होगी। सीएम ग्रिड की सभी सड़को की इंजीनियरों की टीम द्वारा दिन और रात्रि में रोजाना होने वाले निर्माण कार्य की निगरानी की जारी है। ठेकेदार को अतिरिक्त पेवर मशीन (Paver Machine) मंगाकर जल्द से जल्द तीनों सड़कों के कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »