NEW English Version

जीवन गढ़ से नगर निगम ने हटवाया अतिक्रमण

अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो को जाम और अतिक्रमण से मुक्त बनाने की मुहिम अब धीरे-धीरे रंग ला रही है नगर निगम अलीगढ़ अब इस मुहिम को और तेज कर चुका है जहां एक ओर नगर निगम प्रमुख रोगों रोड से अतिक्रमण हटा रहा वही अतिक्रमण करने वालो का ब्यौरा भी अंकित कर संबंधित थाने को भेज रहा है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्पष्ट किया अलीगढ़ नगर निगम द्वारा नियमित प्रमुख मार्गो से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है इस कार्रवाई में अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है परंतु जुर्माने के बाद भी दोबारा अतिक्रमण कर रहे ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है जल्द उनके विरुद्ध नगर निगम स्तर से वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

गुरुवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा मे नगर निगम द्वारा जीवनगढ़ पुलिया से इकरा कालोनी तक  सड़क व फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया गया। 

सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव की अगुवाई में जीवनगढ़ बाईपास पर अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया गया। अभियान के दौरान फुटपाथ सड़क एवं नाली पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित करते हुए जेसीबी मशीन द्वारा तत्काल प्रभाव से ध्वस्त कराया गया तथा सार्वजनिक मार्गों पर फैले अवैध अतिक्रमण सामान को मौके पर ही जप्त किया गया।

नगर आयुक्त ने कहा शासन के निर्देशों के क्रम में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा जिन स्थानों से अतिक्रमण को हटवाया जा रहा है उसकी नियमानुसार सूची बनाकर पत्र सहित संबंधित थाने को उपलब्ध कराई जा रही है ताकि दोबारा अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न ना हो। नगर आयुक्त ने कहा जो लोग सड़क या सड़क किनारे फुटपाथ की पटरी पर अतिक्रमण किया है वो तुरंत हटा ले अन्यथा की स्थिति मे नगर निगम द्वारा उनका सामान जब्त कर एवं भारी जुर्माना वसूला जायेगा

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »