NEW English Version

हम हर राज्य में निवेश करने को तैयार, चाहे सत्ता में कोई भी होः प्रणव अदाणी

छोटे शहरों का भारत को विकसित देश बनने में कितना महत्वपूर्ण योगदान होगा इस बात पर मशहूर उद्योगपति प्रणव अदाणी ने अपनी बात रखी। गौतम अदाणी के भतीजे और अदाणी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत का असली ग्रोथ इंजन टियर-2 और टियर-3 शहर हैं, जहां असली भारत बसता है। उनसे जब उनके लीडरशिप के सिद्धांत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया – सफलता में विनम्रता और संकट आने पर साहस बनाए रखें।

हम हर राज्य में निवेश करने को तैयार, चाहे सत्ता में कोई भी होः प्रणव अदाणी

घर में प्यार, ऑफिस में सख्ती

उनसे गौतम अदाणी को लेकर भी सवाल पूछा गया कि क्या वो सच में बहुत सख्त टास्क मास्टर हैं। प्रणव अदाणी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘घर पर तो वह बहुत प्यार करते हैं, लेकिन ऑफिस में वह टास्क मास्टर हैं। वह बहुत अनुशासन प्रिय लीडर हैं और खुद भी बहुत अनुशासित रहते हैं। उन्हें काम करते देख कर ही आप लीडरशिप सीख सकते हैं। हम खुशकिस्मत हैं कि हमें उनसे इतना कुछ सीखने का मौका मिलता है।‘

हर प्रदेश में निवेश का वादा

हर राज्य में निवेश और राजनीति से दूरी के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘आज की तारीख में हम भारत के लगभग 26 राज्यों में निवेश कर चुके हैं। इसके अलावा देशभर में हमारी लगभग 400 लोकेशन्स हैं, जहां किसी न किसी रूप में हमारे बिजनेस मौजूद हैं- चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर हो, पावर हो, सीमेंट हो या यूटिलिटी सर्विसेज हों। उन्होंने कहा कि हम पूरे देश में सक्रिय हैं। बिहार का युवा वहां की लीडरशिप से पूछता है कि राज्य में निवेश क्यों नहीं आ रहा। केरल का युवा पूछता है कि निवेश केरल में क्यों नहीं आ रहा, उन्हें काम के लिए बाहर क्यों जाना पड़ता है। ऐसा ही असम में होता है, और यही सवाल पश्चिम बंगाल में भी उठता है- जहां हम भी निवेश कर रहे हैं। इसलिए जब किसी राज्य को निवेश की जरूरत होती है, हम वहां जाते हैं, चाहे सत्ता में कोई भी राजनीतिक पार्टी क्यों न हो.’

‘धारावी के लोगों को 1 करोड़ का मकान फ्री में’

प्रणव अदाणी से जब धारावी प्रोजेक्ट और उस पर उठ रहे सवालों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कि मैं खुद धारावी के अंदर जाता हूं और लोगों से बात करता हूं। लोग अब पहले से बहुत ज्यादा आशावादी हैं। सोशल मीडिया की वजह से उन्हें पता है कि उनके आसपास क्या विकास हो रहा है। वे सोचते हैं कि जब मुंबई और देश में इतनी तरक्की हो रही है, तो उन्हें भी वही अवसर क्यों न मिले? अब बदलाव होना तय है, इसमें कोई शक नहीं। और आज धारावी के लोगों को 350 वर्ग फीट कारपेट एरिया का घर मिलने जा रहा है। मान लीजिए कि मुंबई में रेट लगभग ₹30,000 प्रति वर्ग फीट है, तो यह करीब 1 करोड़ रुपये की कीमत का घर बनता है और यह उन्हें बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी को सम्मान से जीवन जीने का हक है और धारावी में लोग अमानवीय हालातों में रह रहे हैं।

बिहार विकास के रास्ते पर

प्रणव अदाणी से बिहार में निवेश को लेकर सवाल पूछा गया कि आखिर उन्हें बिहार में क्या उम्मीदें नजर आती हैं। उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से दो बार बिहार के इन्वेस्टर्स समिट में गया हूं। वहां के युवा बहुत महत्वाकांक्षी हैं। लेकिन अवसर न होने की वजह से उन्हें अलग-अलग शहरों में काम करना पड़ता है। अगर आज ऊर्जा की सुविधा उपलब्ध हो और सरकार इसे समझती है कि यह जरूरी है, तो निवेश और विकास संभव है। हमारी कंपनी ने वहां वस्तलीगंज में एक सीमेंट प्लांट भी लगाया है। इसके अलावा हमने स्मार्ट मीटर और दो-तीन रोड प्रोजेक्ट्स भी शुरू किए हैं। मैं मानता हूं कि अब बिहार पूरी तरह विकास के रास्ते पर है और तेजी से बदल रहा है।’

Ranu Bairagi

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »