NEW English Version

“संभव”- संतुष्टि एवं समृद्धि जनसुनवाई में नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त ने सुनी जन समस्याए

जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री आर के शर्मा की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मंगलवार को सेवाभवन मे नगरायुक्त कक्ष में अपर नगरायुक्त राकेश कुमार यादव ने सभी विभागों के अधिकारियों को बैठाकर जनता की जन समस्याओं को सुना।

"संभव- संतुष्टि एवं समृद्धि जनसुनवाई में नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त ने सुनी जन समस्याए

मंगलवार सुबह 10:00 से 2:00 के मध्य अपर नगरायुक्त राकेश कुमार यादव ने नगर निगम सेवाभवन में *”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के तहत जनसुनवाई में सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव को बैठाकर नागरिकों व पार्षद की समस्याओं को सुना मौजूद अधिकारियों को तत्काल मौके पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। 

“संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के तहत जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त के समक्ष शिकायतकर्ता शेरा कुमार माहेश्वरी हॉस्पिटल के सामने आगरा रोड ने लाइट लगवाने के संबंध में मौ. कामील काजीपाडा ने ग्रहकर आपत्ति के सम्बन्ध मे वाचस्पति शर्मा बेगमबाग ने पुलिया का पत्थर ठीक कराने के संबंध मे अनुज मलिक भमोला ने नई लाइट लगवाने के संबंध मे हरिओम शर्मा मलिक चौक ने ग्रहकर बिल को संशोधित कराने के संबंध मे यासीन वजीर मंजूरगढ़ी ने ग्रहकर आपत्ति के संबंध मे नरेंद्र कुमार अग्रसेन नगर ने लाइट ठीक कराने के संबंध मे समस्या बतायी l 

जनसुनवाई में आयी 07 शिकायतों पर नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगरायुक्त ने सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल समस्याओं का निदान कराए जाने का उत्तरदायित्व निर्धारित किया l 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »