NEW English Version

TEKCE ने नए रियल एस्टेट पार्टनर और सहयोगी कार्यक्रमों के साथ वैश्विक पहुंच बढ़ाई

TEKCE Real Estate ने एक विस्तारित पार्टनर प्रोग्राम और एक नए सहयोगी प्रोग्राम का ऐलान किया है जो क्रॉस-बॉर्डर प्रॉपर्टी सेल्स को और ज़्यादा पारदर्शी और पारस्परिक रूप से फ़ायदेमंद बनाते हैं। ये प्रोग्राम MyTEKCE प्लैटफ़ॉर्म और TEKCE ऐप के व्हाइट-लेबल वर्ज़न पर रन करते हैं, जिससे पार्टनर्स और सहयोगियों को रियल-टाइम ट्रैकिंग, ब्रांडेड क्लाइंट अनुभव और स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की और उत्तरी साइप्रस में TEKCE के 7,000 से भी ज़्यादा प्रॉपर्टी पोर्टफ़ोलियो के लिए एक्सेस मिलती है।

TEKCE ने नए रियल एस्टेट पार्टनर और सहयोगी कार्यक्रमों के साथ वैश्विक पहुंच बढ़ाई
TEKCE ने नए रियल एस्टेट पार्टनर और सहयोगी कार्यक्रमों के साथ वैश्विक पहुंच बढ़ाई

“रियल एस्टेट आखिरकार एक भरोसे का बिज़नेस है। हमने अपना मॉडल इस तरह बनाया है कि हर हितधारक स्पष्ट रूप से देख सके कि क्या हो रहा है, कब और क्यों,” TEKCE Real Estate के COO, Ozkan Tekce ने कहा। “MyTEKCE और हमारे पार्टनर इकोसिस्टम के ज़रिये, आप न केवल TEKCE के साथ सहयोग करते हैं, बल्कि आप अपने ब्रांड, अपने ग्राहकों और पहली पूछताछ से लेकर कमीशन के भुगतान तक पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता के साथ हमारे सिस्टम में काम करते हैं। एक पार्टनर के तौर पर हमें जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, वे सभी इस सिस्टम की आधारशिला बन गईं। हमने इस प्रोग्राम को इस तरह डिज़ाइन किया है कि हमारे पार्टनर्स को कभी भी उन्हीं रुकावटों का सामना न करना पड़े।” 

वैश्विक पहुंच और स्थानीय नियंत्रण

ब्रोकरेज फ़र्मों और स्वतंत्र सलाहकारों के लिए डिज़ाइन किया गया, TEKCE का पार्टनर प्रोग्राम दुबई में स्पेन के खरीदार को सेवा देने वाले एजेंट या स्टॉकहोम में तुर्की के एक क्लाइंट को सेवा देने वाले सलाहकार को TEKCE के इंफ़्रास्ट्रक्चर और इन्वेंट्री में काम करने और अपने ग्राहक संबंधों को बनाए रखने में मदद करता है। 

MyTEKCE, TEKCE द्वारा डेवलप किया गया एक अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय रियल एस्टेट पार्टनरशिप प्लैटफ़ॉर्म है। ये यूज़र्स को पारदर्शी और रियल-टाइम में क्लाइंट्स को रजिस्टर, ट्रैक और मैनेज करने की सुविधा देता है। पार्टनर्स को MyTEKCE प्लैटफ़ॉर्म पर शामिल किया जाता है, जहां वे TEKCE के CRM में क्लाइंट स्टेटस, खरीदार की प्राथमिकताएं, कम्युनिकेशन लॉग, व्यूइंग टूर, ऑफ़र का स्टेज, बिक्री मूल्य, और कमीशन के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं, जिससे अनिश्चितता कम होती है और बैक-चैनल संबंधी चिंताएं दूर हो जाती हैं। 

TEKCE ऐप एक व्हाइट-लेबल सॉल्यूशन के तौर पर उपलब्ध है, जिससे पार्टनर्स TEKCE के वेरिफ़ाइड, रोज़ अपडेट किए गए अंतर्राष्ट्रीय पोर्टफ़ोलियो का फ़ायदा उठाते हुए अपनी ब्रांड आइडेंटिटी (लोगो, विज़ुअल्स, कॉन्टेक्ट लिंक्स) के तहत हज़ारों लिस्टिंग्स प्रस्तुत कर सकते हैं। ये एंटरप्राइज़-ग्रेड क्षमता को लोकल पर्सनलाइज़ेशन के साथ जोड़ता है। TEKCE टीम के सैकड़ों मेंबर्स द्वारा प्रतिदिन किया गया कार्य आखिरकार हमारे पार्टनर्स तक पहुंचता है, जिससे उन्हें हमारी सामूहिक विशेषज्ञता की पूरी ताकत मिलती है।

व्यापक दर्शकों के लिए एक लाभकारी मॉडल

TEKCE का सहयोगी कार्यक्रम प्रॉपर्टी प्रोफ़ेशनल्स से परे पुराने खरीदारों और विक्रेताओं, ट्रैवल एजेंसियों, इन्फ्लुएंसर्स, ब्लॉगर्स, यूट्यूबर्स, SEO एक्सपर्ट्स, डिजिटल मार्केटर्स और अन्य क्रिएटर्स तक फ़ैला हुआ है जिनके पास सक्रिय दर्शक वर्ग है। जुड़ने के बाद, सहयोगी MyTEKCE के ज़रिये यूनीक लिंक्स बनाते हैं, अपने दर्शकों को TEKCE लिस्टिंग्स से जोड़ते हैं, और वेरिफ़ाइड ट्रांज़ैक्शन्स पर रेफ़रल आय अर्जित करते हैं—रियल एस्टेट एजेंट बनने की ज़रुरत के बिना। ये मॉडल सभी हितधारकों के लिए एक पारदर्शी और लाभकारी सिस्टम के आतुर पर तैयार किया गया है।

वेरिफ़ाइड स्टॉक, अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटप्रिंट

TEKCE 5 देशों में 20 ऑफ़िस ऑपरेट करता है, जिसमें स्पेन (एलिकांटे, बार्सिलोना, मलागा), तुर्की (अलान्या, अंकारा, अंताल्या, बोडरम, बुर्सा, फ़ेथिये, इस्तांबुल, इज़मिर, मेर्सिन, ट्रैबज़ोन, यालोवा), संयुक्त अरब अमीरात (दुबई), उत्तरी साइप्रस (किरेनिया), और स्वीडन (स्टॉकहोम) में केंद्र शामिल हैं। ये व्यापक नेटवर्क पार्टनर्स और संबद्ध कंपनियों को क्रॉस-बॉर्डर क्लाइंट्स के लिए भरोसेमंद सप्लाई और ज़मीनी स्तर की विशेषज्ञता प्रदान करता है। 

“पार्टनरशिप मापे जाने लायक होनी चाहिए,” Ozkan Tekce ने कहा। “हमारा CRM-आधारित मॉडल हर स्टेप दिखाता है ताकि पार्टनर्स और संबद्ध कंपनियां पारदर्शिता के आधार पर लॉन्ग-टर्म बिज़नेसेस बना सकें। इन प्रोसेसेस को सपोर्ट करने के लिए, हमने एक समर्पित पार्टनर मैनेजमेंट टीम स्थापित की है। सभी हितधारक अब अपने लिए ख़ास तौर से नियुक्त पार्टनर प्रतिनिधियों की मदद से अपने वर्कफ़्लो को और ज़्यादा आसानी से और बेहतरीन तरीके से मैनेज कर सकते हैं। हमारे पार्टनर और संबद्ध नेटवर्क्स अब 100 से भी ज़्यादा देशों में फ़ैले हुए हैं, जो एक साझा मिशन को सपोर्ट करते हैं: एक पारदर्शी, तकनीक-संचालित और जन-केंद्रित रियल एस्टेट इंडस्ट्री का निर्माण करना।” 

Deepika Guleria

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »