NEW English Version

क्लासिक्स और क्रिएटिविटी का संगम “मन भरया” के  कव्वाली अंदाज़ में, स्पीड रिकॉर्ड्स और अंगद सिंह ने किया गीत रीवाइव

स्पीड रिकॉर्ड्स ने अंगद सिंह और पिक्सिलर स्टूडियोज़ के सहयोग से अपने नए म्यूज़िकल प्रोजेक्ट  “मन भरया – कव्वाली वर्ज़न” की घोषणा एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। यह आयोजन वेन्यू पार्टनर कटानी प्रीमियम के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलक जी तथा सलामत अली मतोई, राबिका वाधवन, माही शर्मा, जी खान, सरदार अली और जसमीन अख्तर, बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

बी प्राक की आवाज़ और जानी के बोलों से सजा “मन भरया” अब तक के सबसे लोकप्रिय और दिल को छू लेने वाले पंजाबी गीतों में से एक रहा है। अब यह सदाबहार दर्दभरा गीत एक नए स्टाइल के साथ कव्वाली वर्ज़न में लौट रहा है, जिसे उभरते कलाकार सलामत अली मतोई और राबिका वाधवन ने अपनी आवाज़ दी है। इस गीत के संगीत को प्रिंस सग्गू ने नए और रचनात्मक अंदाज़ में रीक्रिएट किया है, जो इसकी क्लासिक भावना को बनाए रखते हुए एक ताज़गी भरा अनुभव देता है।

इस आइकोनिक गीत को दोबारा पेश करने के पीछे की सोच उभरती प्रतिभाओं को मंच देना और उनकी कला को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को तक पहुँचाना है। सलामत अली मतोई, जो “तेरा बिना ना गुज़ारा है” के संगीतकार भी हैं। इस प्रोजेक्ट के ज़रिए स्पीड रिकॉर्ड्स उन्हें पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक गायक के रूप में लॉन्च कर रहा है, जो उनके करियर का एक अहम पड़ाव है।

इस प्रोजेक्ट में एक और खास सरप्राइज़ यह है कि माही शर्मा, जो अब तक अपनी एक्टिंग और मॉडलिंग के लिए जानी जाती रही हैं, इस बार पहली बार अपनी गायकी और शेरो-शायरी के ज़रिए दर्शकों से रूबरू होंगी।

यह पहल स्पीड रिकॉर्ड्स की नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और नए म्यूज़िकल फॉर्मैट्स के साथ प्रयोग करने के मकसद को और मज़बूत करती है। यह प्रोजेक्ट अंगद सिंह और पिक्सिलर स्टूडियोज़ के एक बड़े कॉन्सेप्ट का हिस्सा है, जिसके तहत क्लासिक पंजाबी हिट्स को अलग-अलग म्यूज़िकल वर्ज़न्स में पेश किया जा रहा है, ताकि दर्शक हिट गीतों को नए रचनात्मक नज़रिए से महसूस कर सकें।

“मन भरया – कव्वाली वर्ज़न” परंपरा, भावना और नवाचार का एक खूबसूरत संगम है, जो दर्शकों से गहराई से जुड़ने के साथ-साथ अगली पीढ़ी के कलाकारों के लिए नए रास्ते खोलने का वादा करता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »