NEW English Version

सनम बैंड ने हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम शो में दिल छू लेने वाले प्रदर्शन से जयपुर को मंत्रमुग्ध किया

ट्राइबवाइब एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस और प्रमोट किए गए हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम ने जयपुर में पेश की संगीत और दोस्ती की एक और अविस्मरणीय रात

ट्राइबवाइब एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस और प्रमोट किए गए हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम, ने 13 दिसंबर 2025 को जयपुर में प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया। पूरे भारत में जबरदस्त सफलता के बाद, इस शो ने भारत के सबसे चहेते पॉप-रॉक बैंड्स में शामिल सनम बैंड के जादू को जयपुर तक पहुंचाया। इस दौरान जयपुर ने दिल को छू लेने वाली धुनों, ऊर्जा से ओतप्रोत प्रदर्शन और दोस्ती की यादगार शाम का आनंद लिया।

इस अनोखी शाम ने दोस्ती की भावना और संगीत की ताकत को पूरी तरह से साकार किया। कार्यक्रम के दौरान बने जीवंत माहौल में जहां यार (दोस्त) साथ आए, अपने पसंदीदा गानों पर साथ-साथ गुनगुनाए और अविस्मरणीय यादें बनाईं।

टूर के जयपुर चरण में प्रशसंको की जबरदस्त भीड़ उमड़ी, जिसमें वे ‘गुलाबी आँखें’, ‘लग जा गले’, ‘पहला नशा’, ‘सनम मेन्नू’, ‘ये रातें ये मौसम’, ‘इश्क बुलावां’ जैसे सनम बैंड के चार्ट-टॉपिंग हिट्स के साथ कई अन्य गानों पर झूमते और साथ गाते नजर आए। बैंड ने मेलोडी और इमोशन के अपने सिग्नेचर फ्यूजन के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसने सदाबहार आकर्षण को कंटेम्पररी पॉप-रॉक साउंड के मिलाकर पीढ़ियों को सहजता से जोड़ा। यह अनूठी शाम संगीत, पुरानी यादों और यारी-दोस्ती के पलों से भरी थी, जिससे आगे एक अविस्मरणीय संगीतमय यात्रा का मंच तैयार हो गया।

सनम बैंड ने हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम शो में दिल छू लेने वाले प्रदर्शन से जयपुर को मंत्रमुग्ध किया

टूर के बारे में बात करते हुए, सनम द बैंड ने कहा, “जयपुर में यारी जैम के लिए प्रदर्शन करना वास्तव में अविस्मरणीय था। भीड़ से मिली एनर्जी और दोस्तों के बीच बने कनेक्शन हमें याद दिलाते हैं कि हम जो करते हैं वह हमें इतना पसंद क्यों है। यारी जैम लोगों को जोड़ने वाले संगीत का प्रतीक है और आज रात का शो इसी भावना का उत्सव था।”

डायजो इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और पोर्टफोलियो हेड, मार्केटिंग, वरुण कूरीच ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा, “संगीत और दोस्ती हमेशा से हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा के केंद्र में रहे हैं, और ये जुनून भारत के सबसे बड़े ब्रांडेड संगीत आईपी — यारी जैम — के माध्यम से जीवंत हो उठता है। पिछले साल, हम पाँच शहरों में 50,000 से अधिक कंज्यूमर्स को एक साथ लाए थे। इस साल, हम यारी जैम को 15 शहरों में ले जा रहे हैं, जिसमें कलाकारों की एक अविश्वसनीय श्रृंखला शामिल है जो आज की पीढ़ी की आवाज और भावना को दर्शाते हैं, और हम असली यारी के जश्न को जारी रखते हुए 1,00,000 से अधिक कंज्यूमर्स के साथ जुड़ने की उम्मीद करते हैं।”

ट्राइबवाइब एंटरटेनमेंट के फाउंडर और सीईओ, शोवन शाह ने कहा, “जयपुर में सनम बैंड का प्रदर्शन वास्तव में खास था। इस शहर में हमेशा से लाइव म्यूज़िक के लिए एक अनोखा जोश रहा है और यहां के दर्शक ऐसे प्रोग्राम के साथ पूरे जुनून से जुड़ते हैं। हजारों लोगों को एक साथ गाते हुए देखना इस बात की याद दिलाता है कि ट्राइबवाइब में हम जो करते हैं वह क्यों करते हैं। सनम बैंड को परफॉर्म करते हुए और दर्शकों को इतनी गहराई से जुड़ते और गीत गाते हुए देखना किसी जादू से कम नहीं था। इस टूर में हमारा लक्ष्य हर शहर में ठीक इसी तरह के इमोशन और एनर्जी को बनाए रखना है। हमारे लिए वह पल अहम हैं तो संगीत के फीके पड़ जाने के लंबे समय बाद भी लोगों के ज़ेहन में रहते हैं।”

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम के सभी शो के टिकट, भारत के लीडिंग एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन, बुकमायशो पर एक्सक्लूसिव लाइव है। हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम की यह म्यूजिकल जर्नी पूरे भारत में जारी रहेगी। Ranu bairagi

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »